- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान खान ने फिल्म नोटबुक का पहला पोस्टर किया रिलीज!
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फ़िल्म नोटबुक का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
नितिन कक्कड़ अपनी आगामी फिल्म नोटबुक के साथ नवोदित जहीर इकबाल और प्रनूतन इन दो नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर कश्मीर की पृष्ठभूमि में की गई है।
नितिन कक्कड़ की फ़िल्म नोटबुक की स्क्रिप्ट के अनुसार इसे एक खूबसूरत सिनेमाई पृष्ठभूमि की जरूरत थी और इसिलए फ़िल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर से बेहतर दूसरी जगह नहीं हो सकती थी।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”Bina mile kabhi pyaar ho sakta hai? Introducing @pranutan & @iamzahero in this unique love story directed by @nitinrkakkar. #Notebook, releasing 29th March 2019, trailer out on 17th Feb. @SKFilmsOfficial @cine1studios @muradkhetani @ashwinvarde @tseries.official
नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
अभिनेता जहीर इकबाल अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है।
वही, नवोदित अभिनेत्री प्रनूतन पेशे से एक वकील थीं, लेकिन वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थीं और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें वकालत छोड़ने के लिए प्रेरित किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
सलमान खान द्वारा निर्मित फ़िल्म नोटबुक में जहीर इकबाल के साथ प्रनूतन अपना डेब्यू कर रही है, जिसके लिए वह लंबे समय से तैयारी कर रही है और यह फिल्म 29 मार्च, 2019 को रिलीज होगी


