- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
सलमान खान ने रमजान महीने के दौरान नेक प्रयास के साथ बढ़ाया एक ओर कदम आगे!
कोविड-19 से लड़ने की इस घड़ी में, सलमान खान ने हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। महामारी के बीच, सलमान ने लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का अभ्यास करने और योगदान देने की सलाह देने जैसी जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग किया हैं।
हर गुजरते दिन के साथ स्थिति अधिक भयावह दिखने के साथ, सलमान हर तरह से मदद की पेशकश कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AISAA) से जुड़े 90 लंबित दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने से ले कर 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तक, सलमान लगातार इस स्थिति पर अपनी नज़र बनाये हुए है और हर बार सामने आने वाली नई जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहे है।
हाल ही में, हमने यह भी देखा कि सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, लगभग 2500 परिवारों की जरूरतों को पूरा किया है।
सोने का दिल रखने वाले सलमान, जरूरत के समय में हमेशा अपने देश के लोगों की मदद के लिए आगे आये है। सलमान के करीबी लोग उनके परोपकारी पक्ष से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। और रमजान के शुभ महीने के दौरान, सलमान अधिक मात्रा में धर्मार्थ प्रयास का अभ्यास कर रहे हैं क्योंकि यह दानपुण्य करने का महीना है।
पूरी दुनिया द्वारा वायरस की चपेट में आने के साथ, इस साल सलमान ने सभी धर्मार्थ प्रयास कोविड-19 राहत और लोगों के कल्याण में लगा दिए हैं, कुछ ऐसा है जिसकी राष्ट्र को अभी जरूरत है। सलमान खान सबसे उदार हस्तियों में से एक हैं जिनकी परोपकारिता ने लोगों के जीवन को बदल दिया है।


