- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सलमान खान खुद के जिम उपकरण की रेंज करेंगे लॉन्च!
सुपरस्टार सलमान खान जो पहले से ही कपड़े, ज्वेलरी और ई-साईकल ब्रांड को सफलतापूर्वक बीइंग ह्यूमन के तले प्रबंधित कर रहे हैं, वे अब अपने ब्रांड के तले जिम उपकरणों की रेंज लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।
भारत के सबसे बड़े फिटनेस आइकन सलमान खान ने भारत की सबसे बड़ी फिटनेस उपकरण कंपनी जेराई फिटनेस के 100% विनिर्माण अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह कंपनी 25 से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है और देश भर में लगभग 100 से अधिक जिम में उपकरणों की सप्लाई करती है।
नए उद्यम का लक्ष्य, फिट और स्वस्थ होने के महत्व के बारे में अधिक लोगों को शिक्षित करने के साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
सलमान खान भारत में बने उपकरणों के साथ हर भारतीय को फ़िटनेस सस्ते में उपलब्ध करवाना चाहते है। वह इन उपकरणों को भारत के हर गांव और शहर तक पहुंचना चाहते हैं जो देश के फिटनेस उद्यमियों और खिलाड़ियों के लिए नौकरी के अवसर भी पैदा कर सकता है।
फिट इंडिया आंदोलन को और बढ़ावा देते हुए, यह संयुक्त वेंचर इस महीने 12 से 14 अक्टूबर को मुम्बई के एनएसई ग्राउंड्स में आयोजित होने वाले आईएचएफएफ हेल्थ एंड फिटनेस एक्सपो में नया स्वास्थ्य उपकरण ब्रांड लॉन्च करेंगे।


