- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
एक आदमी और एक राष्ट्र की यात्रा, सलमान खान की भारत का टीज़र हुआ रिलीज!
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का बहुप्रतीक्षित ‘भारत’ का टीज़र रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत सलमान खान के स्वगत भाषण के साथ-साथ फिल्म की झलक से होती है और टीजर में एक आदमी और एक देश की यात्रा को दिखाया गया है।
इसके अलावा, इसमें सलमान खान रॉकस्टार बाइक राइडर से लेकर नेवी ऑफिसर और बूढ़े आदमी तक अलग-अलग अवतार में नज़र आ रहे हैं। हमेशा की तरह सलमान खान की आगामी फिल्म भारत का टीजर प्रॉमिसिंग लग रहा है।
इससे पहले, निर्माता अतुल अग्निहोत्री द्वारा कुछ दिन पहले टीज़र की घोषणा की गई थी और अब टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है।
सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बहुप्रतीक्षित टीज़र साझा करते हुए लिखा,” BHARAT KA TEASER – http://bit.ly/Bharat-Teaser @Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif #Tabu @bindasbhidu @sonalikulkarni @DishPatani @WhoSunilGrover @norafatehi @iaasifsheikh @nikhilnamit @reellifeprodn @SKFProduction @tseries #BharatKaTeaser”
भारत की टीम फिलहाल मुम्बई की फिल्मसिटी में आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे है और अब मेकर्स ने फ़िल्म का टीज़र रिलीज कर दिया है और जिसे हर शख्स को देखना चाहिए।
फ़िल्म भारत के साथ सलमान खान और अली तीसरी बार एक साथ काम कर रहे है। सुपरस्टार और डायरेक्टर की यह जोड़ी इससे पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है।
फ़िल्म में सलमान खान 60 वर्ष की उम्र तक चार-पांच विभिन्न लुक में दिखाई देंगे और एक महत्वपूर्ण हिस्सा अभिनेता के 20 साल की उम्र पर आधारित होगा, जिसमें 52 वर्षीय अभिनेता दुबले और नौजवान लुक में नज़र आएंगे।
सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे धमाकेदार कलाकारों सहित, अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में कलाकारों की टुकड़ी शक्तिशाली परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएगी।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी।


