- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
सामंथा अक्किनेनी, तापसी पन्नू, तृषा और मंजू वारियर ने फिल्म पेंगुइन का टीज़र किया रिलीज़!
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख महिलाएं सामंथा अक्किनेनी, तापसी पन्नू, तृषा और मंजू वारियर ने आज एक साथ कीर्ति सुरेश की बहुप्रतीक्षित फिल्म “पेंगुइन” का टीज़र किया रिलीज़!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 19 जून को अपने विशेष विश्व प्रीमियर के लिए निर्धारित, यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर एक माँ द्वारा अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में शारीरिक और भावनात्मक सफ़र पर आधारित है।
कार्तिक सुब्बाराज, स्टोन बेंच फिल्म्स और पैशन स्टूडियोज प्रोडक्शन की इस फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”A mother’s worst nightmare comes true. Trailer out on June 11.
#PenguinOnPrime premieres June 19 in Tamil and Telugu, with dub in Malayalam.
@KeerthyOfficial @EashvarKarthic @karthiksubbaraj @kaarthekeyens @Sudhans2017”
आप भी कीर्ति सुरेश द्वारा अपने बच्चे को बचाने के लिए शारीरिक रूप से तोड़ देने वाले इस सफ़र का हिस्सा बनिये जिसे मलयालम में डब के साथ तमिल, तेलेगु में 19 जून को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा।


