- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सैमसंग ने टीवी और डिजिटल अप्लायंस की प्री-बुकिंग पर की ऑफर्स की बरसात
‘स्टे होम, स्टे हैपी… लॉग इन टू ग्रेट ऑफर्स’ योजना में 15ः कैश बैक और बिना ब्याज के ईएमआई की घोषणा
भारत – 5 मई, 2020 – भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने लॉकडाउन खत्म होते ही टेलीविजन और दूसरे डिजिटल अप्लायंस खरीदने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए आज कई लुभावने ऑफर्स की घोषणा की।
महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सावधानी के तौर पर सैमसंग ने अपने रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों के बीच ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिससे ग्राहकों को अपने घर से बाहर निकले बिना ही प्रोडक्ट की प्री-बुकिंग करने की सुविधा मिल सके। वे सैमसंग शॉप https://www.samsung.com/in/offer/online/ce-sale/ पर जाकर अपने मनपसंद सैमसंग प्रोडक्ट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ ही सैमसंग के नजदीकी अधिकृत खुदरा दुकानों से एक्सप्रेस डिलीवरी के जरिए लोकेशन पर पहुंचा दिए जाएंगे। इस दौरान तय मानक कामकाजी प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
‘स्टे होम, स्टे हैपी… लॉग इन टू ग्रेट ऑफर्स’ नाम से लॉन्च यह प्रोग्राम सैमसंग के सभी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों दृ टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट अवन पर लागू होगा। कंज्यूमर सैमसंग शॉप से अपने पसंदीदा उत्पादों की प्री-बुकिंग 8 मई 2020 तक कर सकेंगे और इन ऑफरों पर एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा 15ः कैशबैक और 18 महीने तक की लंबी अवधि के कर्ज पर बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस विभाग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा, “पिछले एक महीने में हमें देश भर से उपभोक्ताओं की ओर से हजारों ऐसे सवाल मिले हैं, जिनमें वे जानना चाहते हैं कि हमारे टीवी और डिजिटल अप्लायंस कैसे खरीदे जा सकते हैं। दरअसल ऐसे वक्त जब वे लगातार घर रह रहे हैं और घर से ही ऑफिस के काम भी कर रहे हैं, तब उन्हें महसूस हो रहा है कि उन्हें अपने घरों को आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से सुसज्जित करने की जरूरत है।
इनमें से कई लॉकडाउन की बंदिशों के हटते ही सैमसंग के साथ अपने घर को अपग्रेड करना चाहते हैं। सैमसंग में हमारे लिए ग्राहकों की खुशी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और इसलिए हम उन्हें और उनके परिवारों को सहूलियत देने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।
सैमसंग शॉप पर हमारे प्री-बुक ऑफर के जरिए हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों को यथासंभव यथाशीघ्र डिलीवरी हासिल हो सके। इसके लिए हम लॉकडाउन को ढील देने से जुड़े सरकारी नियमों के मुताबिक उनके घरों के सबसे नजदीकी सैमसंग की अधिकृत खुदरा दुकानों से डिलीवरी सुनिश्चत करेंगे ताकि हालात सामान्य होने तक उन्हें अपने घरों से बाहर निकलन की जरूरत न पड़े।”
उन्होंने कहा, “हमारे ऑफलाइन रिटेल साझेदारों का हमारे सुदृढ़ और पूरी तरह सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण, जो कि इस इंडस्ट्री में अपने तरह का पहला प्रयोग है, हमारे इन साझेदारों और ग्राहकों की भी मदद करेगा, जो वर्षों सैमसंग के साथ हर मुश्किल परिस्थितियों में चट्टान की तरह खड़े रहे हैं । मांग के वापस पटरी पर आते ही इससे हमारे रिटेल साझेदार भी तुरंत अपने पहले से कारोबार का स्तर हासिल कर सकेंगे।”
इस ऑफर के दौरान ग्राहक सैमसंग के तमाम विशेष उत्पाद, जैसे क्यूलेड 8के टीवी, क्यूलेड 4के टीवी, कंवर्टिबल 5इन1 एंड कर्ड मास्ट्रो रेफ्रिजरेटर, हाइजीन स्टीम क्लीन वॉशिंग मशीन्स, स्मार्ट अवन विद मसाला एंड सन ड्राई, तंदूर एंड स्लिम फ्राई टेक्नोलॉजीज इत्यादि की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इनके अलावा सैमसंग स्मार्ट टीवी तो है ही जो एक पर्सनल कम्प्यूटर में भी बदल सकता है और घरों पर बैठे विद्यार्थी अपने ऑनलाइन लर्निंग क्लास में भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
जो ग्राहक अपनी बुकिंग का भुगतान एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से करेंगे, उन्हें 15ः कैशबैक मिलेगा, और साथ ही उनके पास 18 महीने तक की लंबी अवधि में बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा के साथ कर्ज हासिल करने का विकल्प भी मौजूद होगा। यदि उपभोक्ता ईएमआई-आधारित कर्ज का विकल्प न लेना चाहता हो, तो भी उसे कैशबैक हासिल हो सकेगा।
जो उपभोक्ता सैमसंग टेलीविजन खरीदेंगे, उन्हें पैनल पर 1$1 विस्तारित वारंटी मिलेगी और जी5 प्रीमियम पैक का 30 दिनों का मुफ्त ट्रायल ऑफर भी मिलेगा। स्मार्ट अवन पर उपभोक्ताओं को 10 साल की सिरामिक एनामेल वारंटी मिलेगी, एक मुफ्त बोरोसिल किट मिलेगा और 5 साल की मैग्नेट्रॉन वारंटी भी मिलगी।
रेफ्रिजरेटर में डिटिजल इनवर्टर कम्प्रेशर पर 10 साल की वारंटी है, वॉशिंग मशीन पर 10-12 साल की मोटर वारंटी है, जबकि एयर कंडीशनर के साथ इंस्टॉलेशन मुफ्त है, कंडेसर पर 5 साल की वारंटी है, पीसीबी कंट्रोलर पर 5 साल की वारंटी है और एसी में मुफ्त गैस रीचार्ज ऑफर है।


