- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सैमसंग ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पेश किया AR फिल्टर; अब घर बैठे द फ्रेम टीवी को कीजिए विजुअलाइज और पाइए इसे जीतने का मौका भी
· सैमसंग ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे नए AR फिल्टर लॉन्च किए हैं जो यूजर्स को अपने घर की साज-सज्जा के लिहाज से द फ्रेम का अनुभव प्राप्त करने की सहूलियत देते हैं
· इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 9 सितंबर 2021 तक चलने वाली सैमसंग की सोशल मीडिया प्रतिस्पर्द्धा में हिस्सा लेकर चार लकी विजेता द फ्रेम जीत सकते हैं
· विजेताओं की घोषणा 27 सितंबर 2021 को की जाएगी
भारत – अगस्त, 2021. भारत के सबसे बड़े और भरोसंमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऑगमेंटेड रियल्टी (AR) फिल्टर लॉन्च किया है जिससे लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी कि वे घर बैठे ही आभासी रूप से देख सकें कि सैमसंग के हर दिल अजीज लाइफस्टाइल टीवी द फ्रेम के साथ उनका घर कैसा दिखेगा।
AR फिल्टर उपभोक्ताओं को यह सुविधा देगा कि अपने फोन कैमरा को घर के किसी भी हिस्से पर फोकस कर वे वहां द फ्रेम की उपस्थिति को आभासी तौर पर अनुभव कर सकें। साथ ही वे अलग-अलग बेजेल (टीवी में स्क्रीन के बाहर चारो ओर का हिस्सा) और कलाकृतियों के विकल्प भी चुन सकेंगे, उसकी लंबाई-चौड़ाई जांच सकेंगे और उसे अपने घर में मौजूद जगह और आंतरिक साज-सज्जा के साथ मेल करा सकेंगे। AR फिल्टर उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे ही सैमसंग के उत्पादों को खोजने और उनके बारे में और ज्यादा जानकारियां जुटाने की सुविधा देता है, जिससे उपभोक्ता बिना बाहर निकले सभी जानकारियों के साथ खरीदारी का फैसला कर पाएंगे।
उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार और रोमांच को और आगे बढ़ाने के लिए सैमसंग ने एक नई प्रतिस्पर्द्धा लॉन्च की है, जो चार भाग्यशाली प्रतिभागियों को कुछ आसान चरणों में भाग लेकर द फ्रेम जीतने का मौका देगी। इंस्टाग्राम या फेसबुक पर AR फिल्टर का इस्तेमाल करते समय प्रतिभागियों को अपने घर के वातावरण में द फ्रेम को आभासी तौर पर रखना होगा, अपनी पसंद के मुताबिक बेजेल चुनना होगा, दिए गये विकल्पों में से या फिर स्वयं से कोई कलाकृति चुननी होगी और फिर उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए पोस्ट करना होगा। यह प्रतिस्पर्द्धा शुरू हो चुकी है और 9 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी। चारों भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा 27 सितंबर 2021 को की जाएगी।
द सेरिफ लाइफस्टाइल टीवी और स्पेसमैक्स फैमिली हब™ रेफ्रिजरेटर के लिए सैमसंग का AR डेमो लॉन्च किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर द फ्रेम AR फिल्टर यूजर एक्सपीरियंस को और उन्नत करने के लिए किया गया एक और प्रयास है।
AR फिल्टरों के बारे में पूरी जानकारी यहां लें:
इंस्टाग्राम:
https://www.instagram.com/ar/879345582789046/
फेसबुक:
https://www.facebook.com/fbcameraeffects/tryit/879345582789046/


