- Varun Dhawan, Sanya Malhotra to Sharman Joshi: Actors We Want to Watch More on OTT
- क्रसुला फार्मास्युटिकल्स ने देवगुराडिया में 'पल्लव आरोग्य वन' का किया निर्माण; हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए लगाए 500 पौधे
- बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा, नई तकनीकों से इलाज की बढ़ी उम्मीद
- Six franchises and one enduring star - The Akshay Kumar story on how he backed Bollywood's most memorable universes
- A Birthday Tribute to Geeta Kapur- 5 Best Moments of Geeta Kapur's incredible journey
सैमसंग ने नवोदय स्कूलों में लॉन्च किया ‘सैमसंग स्मार्ट स्कूल’ प्रोग्राम; डिजिटल लर्निंग के साथ छात्रों और शिक्षकों को बना रहा है सशक्त
इस प्रोग्राम से 5,000 से अधिक छात्रों और लगभग 260 शिक्षकों को लाभ मिलेगा, हार्डवेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट के साथ, सैमसंग सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 6 से 12 के लिए डिजिटल सामग्री भी पेश करेगा
भारत 2022 – भारत के सबसे प्रशंसित ब्रांड सैमसंग ने देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) स्कूलों में अपना नया फ्लैगशिप सिटिजनशिप प्रोग्राम सैमसंग स्मार्ट स्कूल पेश किया है। यह सीएसआर प्रोग्राम, सैमसंग के ‘टुगेदर फॉर टुमॉरो!इनेबलिंग पीपल’ विजन का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत में मूलभूत सुविधाओं से दूर रहे छात्रों को डिजिटल शिक्षा और परिवर्तन लाने वाले अपने स्वयं के इनोवेशन का लाभ पहुंचाना है, जिससे देश में कल के युवा लीडर्स तैयार हो सकें।
पहले साल इस प्रोग्राम को 10 जेएनवी स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। सैमसंग स्मार्ट स्कूल को वाराणसी, ग्वालियर, रायपुर, उदयपुर, कांगड़ा, संभलपुर, फरीदाबाद, देहरादून, पटना और धनबाद के जेएनवी स्कूलों में स्थापित किया गया है। इनमें से कई स्कूल इन शहरों के आसपास के सुदूर ग्रामीण जिलों में स्थित हैं।
सभी सैमसंग स्मार्ट स्कूलों में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस दो स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं, जिसमें 85 इंच का सैमसंग फ्लिप इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड शामिल है। यह पारंपरिक ब्लैकबोर्ड की जगह उपयोग में आता है। वहीं 55 इंच के सैमसंग फ्लिप का उपयोग छात्र लैक्चर, क्विज़, क्लासवर्क और प्रोजेक्ट वर्क में भाग लेने के लिए कर सकते हैं। साथ ही छात्रों के लिए 40 सैमसंग गैलेक्सी टैब भी हैं, जिनका उपयोग वे सेल्फ स्टडी के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, कक्षाओं में एक प्रिंटर, एक सर्वर पीसी, एक टैबलेट चार्जिंग स्टेशन और पावर बैकअप भी उपलब्ध कराया जाता है।
सैमसंग स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम के जरिए, अध्यापकों को इंटरैक्टिव डिजिटल टीचिंग मैथड की ट्रेनिंग दी जाएगी। कक्षाओं में इन टीचिंग मैथड की मदद से छात्र अपनी सीखने की क्षमता में सुधार करेंगे और महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट बेहतर रूप से समझ सकेंगे। 10 जेएनवी स्कूलों के साथ इस पायलट प्रोजेक्ट में 5,000 से अधिक छात्र शामिल होंगे, जिसमें 40% लड़कियां हैं। इसके साथ ही लगभग 260 शिक्षक इसमें भाग लेंगे।
श्री विनायक गर्ग, आयुक्त, नवोदय विद्यालय समिति ने कहा “डिजिटल शिक्षा की दिशा में सीएसआर के तहत हमारे साझेदार के रूप में सैमसंग के साथ जुड़कर हम बहुत खुश हैं। सैमसंग स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम के तहत स्मार्ट क्लासरूम छात्रों की भागीदारी और जुड़ाव को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस तरह का कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा और भविष्य के लिए डिजिटल शिक्षा के लिए एक मुकाम हासिल करेगा।”
श्री पार्था घोष, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सिटिजनशिप, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग दुनिया भर के युवाओं को बेहतर शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने अवसर प्राप्त करने में मदद करता है। सैमसंग स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम #PoweringDigitalIndia के हमारे विजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह ग्लोबल सिटिजनशिप पहल भारत के विकास एजेंडे के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। यह पहल आधारभूत सुविधाओं से दूर छात्रों तक पहुंचने और बदलाव लाने के लिए सरकार के साथ एक मजबूत साझेदारी में शुरू की गई है।”
इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के अलावा, सैमसंग स्मार्ट स्कूल इन स्कूलों में छात्रों के लिए टीचर्स ट्रेनिंग, सार्थक और आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान करने और इन स्कूलों को इंटरैक्टिव और सहभागी शिक्षण के समाधान उपलब्ध कराते हुए छात्रों को डिजिटल लर्निंग में मदद कर रहा है।
सैमसंग ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार ग्रेड 6 से 12 तक की सभी कक्षाओं के लिए डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई है, ताकि शिक्षक इन कक्षाओं का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें और परस्पर संवाद तथा गहराई से समझने की प्रक्रिया के साथ छात्रों की सीखने की क्षमता और भी बेहतर हो सके।
इस प्रोग्राम के तहत, शिक्षकों का कौशल बढ़ाने और पाठ्यपुस्तक में लिखी बातों को डिजिटल एवं इंटरैक्टिव लर्निंग प्रारूप में पेश करने में उनकी मदद करने के लिए नियमित शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सैमसंग स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम में इन शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है, ये शिक्षक छात्रों के लिए पढ़ाई को अधिक मज़ेदार, आकर्षक और सहभागी बना रहे हैं।
सैमसंग के ग्लोबल सिटिजनशिप विजन ‘टुगेदर फॉर टुमॉरो! इनेबलिंग पीपल’ के तहत, सैमसंग अगली पीढ़ी को अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास करने और सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने के लिए उन्हें सशक्त बनाना चाहता है। सैमसंग अपनी सिटिजनशिप पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए इनोवेशन का उपयोग करने में विश्वास करता है। शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना हमारे युवाओं को भविष्य की दुनिया का साहसपूर्वक सामना करने के लिए तैयार करने के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स विश्व स्तर पर तीन सिटिजनशिप प्रोग्राम चलाता है – सैमसंग स्मार्ट स्कूल, सैमसंग इनोवेशन कैंपस और सॉल्व फॉर टुमॉरो – जिसके माध्यम से यह भविष्य के लीडर्स को तैयार रहा है और उन्हें उन उपकरणों से लैस कर रहा है जिनकी सार्थक बदलाव लाने में उन्हें जरूरत होगी।


