- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग TV प्लस; अब बिना केबल कनेक्शन सैमसंग स्मार्ट TV पर देखिए चुनिंदा मुफ़्त चैनल
· TV प्लस 2017 के बाद वाले सभी सैमसंग स्मार्ट TV मॉडलों पर उपलब्ध होगा
भारत – मार्च, 2021 – सैमसंग ने आज सैमसंग TV प्लस को लॉन्च करने की घोषणा की, जिसके तहत सैमसंग स्मार्ट टेलीविजन के उपभोक्ताओं को मुफ़्त में TV कंटेंट उपलब्ध हो सकेगा। इसमें सेट टॉप बॉक्स या किसी अन्य अतिरिक्त डिवाइस के बिना ही विज्ञापन वाले चुनिंदा लाइव चैनल और ऑन-डिमांड वीडियो देखे जा सकेंगे। इस सेवा को हासिल करने के लिए कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को ज़रूरत होगी एक सैमसंग स्मार्ट टीवी (2017 उससे ऊपर के मॉडल) और उसमें एक इंटरनेट कनेक्शन की!
TV प्लस की पेशकश के साथ ही उपभोक्ता ख़बरें, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी, गेमिंग और विज्ञान, खेल तथा आउटडोर, संगीत, मूवीज़ और बिंजेबल शो जैसे अलग-अलग शैली के रोमांचक कंटेंट पलक झपकते ही अपने TV सेट पर पा सकेंगे, और वह भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के।
TV प्लस O OS या उससे उन्नत सॉफ्टवेयर वर्ज़न वाले ज़्यादातर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट डिवाइस पर भी उपलब्ध होगा। गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए ये सेवाएं अप्रैल 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। TV प्लस ऐप को सैमसंग गैलेक्सी स्टोर और गूगल प्ले स्टोर, दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह इनोवेटिव सेवा महामारी के दौरान सामने आए लॉकडाउन और लोगों के ज़्यादा से ज़्यादा घर पर रहने के दौरान उनके व्यवहार में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए पेश की जा रही है, जब खास तौर पर मिलेनियल्स और जेनZ ने नए और रोमांचक कंटेंट के लिए अपने TV को अधिकतम समय तक खंगालना शुरू कर दिया। भारत में सैमसंग TV प्लस 2017 से 2021 तक के सभी स्मार्ट TV मॉडलों पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध हो जाएगा और यूज़र्स उसके ज़रिए 27 वैश्विक और स्थानीय चैनलों के कंटेंट देख सकेंगे। इस सेवा को और सुदृढ़ बनाने के लिए और साझेदारों को इसमें शामिल किया जाएगा।
सैमसंग इंडिया की सर्विसेज़ डायरेक्टर रेशमा प्रसाद विरमानी ने कहा, “पिछले साल भर से उपभोक्ता घर पर ज़्यादा समय बिता रहे हैं। उनके टेलीविजन सेट और स्मार्टफोन उनकी ज़िंदगी की धुरी बन गये हैं, मनोरंजन के लिए भी और जानकारी हासिल करने के लिए भी। हमारे ध्यान में यह भी आया है कि उपभोक्ता बेहतरीन मीडिया कंटेंट को अब बहुत ज़्यादा महत्व दे रहे हैं। यही कारण है कि हमने सैमसंग TV प्लस की लॉन्चिंग के लिए भारत को चुना। अगले कुछ महीनों में हम TV प्लस का दायरा और बढ़ा कर उसमें अन्य चैनल और कंटेंट जोड़ने की भी उम्मीद कर रहे हैं।”
सैमसंग एक दशक से ज़्यादा समय से भारत का नंबर 1 टेलीविजन ब्रांड है और 18,900 से 15,79,900 रुपये के दायरे में स्मार्ट TV की एक पूरी रेंज मुहैया कराता है।
भारत में इस लॉन्च के साथ ही सैमसंग TV प्लस अब अमेरिका, कनाडा, कोरिया, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, यूके, इटली, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील और मैक्सिको सहित 14 देशों में उपलब्ध है।
वैश्विक स्तर पर सैमसंग TV प्लस सैमसंग स्मार्ट TV और गैलेक्सी स्मार्टफोन यूज़र्स को समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य कई विषयों के 800 से ज़्यादा चैनलों के कंटेंट उपलब्ध कराता है।


