- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सना सईद बनीं फैशनिस्टा, ‘दिव्य दृष्टि’ में खुद डिजाइन किया अपना लुक
स्टारप्लस के शो ‘दिव्य दृष्टि’ में जुड़वां बहनों की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। इन बहनों में से एक में भविष्य देखने और दूसरी में उसे बदलने की शक्तियां हैं! इस कहानी में फिलहाल एक खास मोड़ आ गया है। शो में दिव्या (नायरा बनर्जी) और रक्षित (अद्विविक महाजन) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इस शो में दृष्टि की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सना सईद अपनी बहन की शादी के लिये बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। सूत्रों के अनुसार, वह लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और वह इस खास दिन को किसी और की तरह नहीं बनाना चाहती थीं।
सना कहती हैं, ‘‘मैं इन खास दिन के लिये वाकई बहुत उत्सुक थी। मैंने अपना लुक खुद तैयार किया है और उसे आत्मविश्वास के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। मेरा लुक यह बताता है कि बेहद कम तामझाम के साथ किसी चीज को खास कैसे बनाया जा सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि वह लुक हर तरह से लुभावना था।’’
सना ने बॉटल ग्रीन कलर की वेलवेट ब्लाउज के कॉन्ट्रास्ट में बेज रंग का लहंगा पहना था, जिसका चौड़ा चमकीला गोल्डन ज़री वाला बॉर्डर था। दुपट्टा अलग-अलग रंगों लाल, हरा और गोल्डन का मिक्स था, जोकि उनके गाउन को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
उन्होंने बहुत ही कम ज्वैलरी पहन रखी थी और मेकअप भी बहुत कम किया था। उनके बाल बन के रूप में बंधे थे, जिन पर सफेद फूल सजे हुए थे। अपने पूरे लुक को और भी निखारने के लिये उन्होंने लाल रंग की बिंदी लगा रखी थी, जो उन्हें और भी क्लासी लुक दे रहा था।


