- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
सना सईद ने नायरा बनर्जी को उनके बर्थडे पर दिया सरप्राइज!
स्टारप्लस की लोकप्रिय प्रस्तुति ‘दिव्य दृष्टि’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, इसका सारा श्रेय इसकी आकर्षक कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न को जाता है। ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों दिव्या और दृष्टि की कहानी है, जिसे क्रमश: नायरा बनर्जी और सना सईद ने निभाया है।
परदे पर इन दोनों बहनों के बीव जितना बेहतर तालमेल है, परदे के बाहर भी उनके संबंध उतने ही अच्छे हैं और इनकी केमेस्ट्री परदे पर साफ नज़र आती है।
आज नायरा बनर्जी का बर्थडे है (यानी 14 मई) और इसलिये उनकी ऑनस्क्रीन बहन ने उन्हें आधी रात को उनके घर पहुंचकर सरप्राइज देने के बारे में सोचा। उन्होंने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
नायरा बड़ी ही खुश होकर कहती हैं, “मैं हमेशा से एक बहन चाहती थी क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है, लेकिन सना ने उस खाली जगह को भर दिया है और उनके इस व्यवहार ने मुझे बहुत ही खास होने का अहसास कराया है। मैं उनका जितना शुक्रिया अदा करूं, वह कम है। हमारे शूटिंग के घंटे काफी लंबे होते हैं और सच कहूं तो शूटिंग खत्म होने के बाद आराम करने और पूरी नींद लेने अलावा कुछ भी करने की ताकत नहीं बचती। इसके बावजूद सना खासतौर से मेरे बर्थडे पर रात के 12 बजे मेरे घर पहुंचीं और उसे स्पेशल बनाया।”
सना अपनी बात रखते हुए कहती हैं, “नायरा सिर्फ परदे पर ही मेरी बहन नहीं हैं, बल्कि मैं उन्हें अपनी बहन की तरह मानती हूं और जब हम एक साथ होते हैं तो फिर हमें कोई अलग नहीं कर सकता और आज उनका बर्थडे है, इसलिये मैंने उन्हें केक के साथ सरप्राइज देने का फैसला किया। यह एक अद्भुत अहसास है, जब आपके को-स्टार्स आपके परिवार से ज्यादा हो जाते हैं।”


