- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
संगीता कापुरे ने अपने क्लासिकल डांस से सबको किया मंत्र मुग्ध
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया गया है। उसके बाद से ही सारी दुनिया सहित हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ठहराव सा आ गया है। महामारी के चलते कई सारे फ़िल्म्स ,सीरियल्स और विज्ञापनों को बीच में ही रोक दिया गया है।
स्टार प्लस में आने वाला शो ‘ये रिश्ते है प्यार के ,भी लॉक डाउन के चलते बीच मे ही बंद कर दिया गया है। इस सीरियल के दर्शक अपने पसंदीदा कलाकार को काफी मिस कर रहे है।
शो में निधि राजवंश का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संगीता कापूरे को प्रसंशको का काफी प्यार मिला है। लेकिन covid 19 लॉक डाउन के कारण सीरियल को बंद कर दिया गया है। फिर भी संगीता सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रसंशको का काफी मनोरंजन करती रहती है। और इस तरह वह अपने प्रसंशको से जुडी हुई होती है।
जब दुनिया कोविद -19 के खिलाफ लड़ रही है, तब एंटरटेनमेंट जगत के कई सेलेब्स अपने विचार से जागरूकता फैलाते हुए दर्शकों को घर के अंदर रहने के लिए कहते हुए देखा जा सकता हैं। साथ ही कुछ ने बताया कि वे कैसे घर पर अपना क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं ?
इसी बीच संगीता कपूर ने घर पर रहते हुए अपने क्लासिकल नृत्य का एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया, हम सभी जानते हैं कि संगीता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। वीडियो में संगीता फिल्म “केदारनाथ” के “नमो नमो सही शंकर” गीत पर थिरकती हुई नज़र आ रही हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री संगीता कापूरे , वर्तमान में स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ते है प्यार के’ में नज़र आ रही हैं। जहां वह निधि राजवंश की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक काफ़ी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके अभिनय को सराहा भी जा रहा है। “
ये रिश्ते है प्यार के ” के अलावा संगीता कापुरे “सरवगुन संपन्न”, “क़ुबूल है”, “छोटी बहू” जैसे कई टीवी शो में काम किया है और कई मराठी फिल्म जैसे “संघर्ष” में भी काम किया है।


