- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
सतीश कौशिक की फ़िल्म “छोरिया छोरो से कम नही होती” ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
अभिनेता-फिल्म निर्माता , निर्देशक सतीश कौशिक ने हरियाणवी सिनेमा में 2019 की फिल्म छोरिया छोरो से कम नहीं होती , से डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म में सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि इसका निर्माण भी किया। अब, फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
छोरिया छोरो से कम नही होती ,ने सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म श्रेणी में वर्ष 2019 के लिए 67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर उत्साहित, सतीश कौशिक कहते हैं, “जब मैं इस फिल्म पर काम कर रहा था, मुझे यकीन था कि परियोजना प्रभावशाली होगी और यह समाज में सही संदेश देगी।
फ़िल्म को मिली सफलता यह साबित करती है मेरा विजन सही था। मैं निर्देशक राजेश बब्बर और उनकी टीम का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस अद्भुत परियोजना के लिए योगदान दिया। मैं हरियाणा से हूं और मैं हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के विकास के लिए काम कर रहा हूं।
इसलिए, मैं व्यक्तिगत रूप से इस फिल्म के विषय से जुड़ा हुआ था। यह फ़िल्म सही में पुरस्कार के योग्य है जो पुरस्कार इसे मिला है । जी स्टूडियोज और टीम ने फिल्म का निर्माण के लिए मेरे विजन पर विश्वास किया और इसमें साथ दिया उसके लिए भी आभारी हूं। “
इस बीच पिछेले कुछ सालों में, लाडो, पगड़ी और सतरंगी जैसी हरियाणवी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले है।


