- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी टीवी के गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के नए मेल लीड होंगे सवि ठाकुर
इस शो में एक नए अवतार में जोरदार एंट्री करेंगे यह एक्टर
देश की सबसे कम उम्र की सास के अनोखे और अभूतपूर्व कॉन्सेप्ट के साथ ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ टीवी दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बन गया है। इसमें एक ऐसी सास दिखाई गई, जो अपने ससुराल की बहुओं से भी छोटी है!
गुड्डन और अक्षत की लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अब यह शो अपने आगामी एपिसोड्स में 20 साल का लीप लेने जा रहा है, जिसमें अपनी इकलौती बेटी को बचाने की कोशिश में अक्षत जिंदल (निशांत सिंह मलकानी) और गुड्डन (कनिका मान) की मौत हो जाती है।
जहां दुर्गा बहू (श्वेता महादिक) गुड्डन की बेटी यानी छोटी गुड्डन की परवरिश करती नजर आएंगी, वहीं इस कहानी में एक और नया मोड़ आएगा, जहां नए मेल लीड अगस्त्य बिरला के किरदार में टेलीविजन एक्टर सवि ठाकुर की एंट्री होगी। कनिका मान, जिन्होंने पर्दे पर गुड्डन का किरदार बखूबी निभाया था, अब लीप के बाद अपनी बेटी छोटी गुड्डन के रोल में नजर आएंगी।
लीप के बाद इस शो में छोटी गुड्डन और नए हीरो के बीच बहुत-से दिलचस्प पल देखने को मिलेंगे। अपनी मां की तरह मासूम और अल्हड़ छोटी गुड्डन का नाम अपनी मां के नाम पर ही रखा गया है। वो जिंदगी को बेफिक्री और सादगी से जीने में यकीन रखती है। खाना पकाने की कला उसे अपने पिता से विरासत में मिली है और अब वो खुद अपना एक रेस्टोरेंट चलाती है।
दूसरी ओर अगस्त्य एक उलझा हुआ किरदार है, लेकिन साथ ही काफी तेज-तर्रार भी है। उसे अच्छी तरह पता है कि अपने आकर्षण से दुनिया को अपनी तरफ कैसे झुकाया जाता है। वो दूसरों की राय कभी नहीं लेता और अपने दिल की सुनने में यकीन रखता है। एक संयुक्त परिवार में रह रहा अगस्त्य 6 साल की एक बेटी का पिता है, जो उनकी पूर्व पत्नी से है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
इस शो में एंट्री करने को लेकर सवि ठाकुर ने कहा, “मैं इस शो से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मैंने पहले भी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है और यह शो भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। मेरे किरदार का नाम है अगस्त्य बिरला, जो एक ऐप डेवलपर है और मंझा हुआ फ़्लर्ट भी है, जो लोगों को अपने आकर्षण से मोहित कर लेता है।
मुझे वाकई यह रोल करने का इंतजार है। जमाई राजा (कैमियो रोल) और सेठ जी के बाद यह ज़ी टीवी के साथ मेरा तीसरा शो है। यकीनन इसे लेकर मुझ पर बहुत दबाव है। वैसे, जब एक एक्टर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करता है, तो दबाव तो हमेशा रहता ही है, लेकिन एक बार जब आप किरदार को समझ लेते हैं तो फिर इसे निभाना आसान हो जाता है।”
वो आगे बताते हैं, “जहां हम सभी को यह महामारी बहुत खल रही है, वहीं हम सिर्फ जरूरी सावधानियां बरतने के अलावा और कुछ कर भी नहीं सकते। हम जिंदगी भर तो घर पर नहीं रह सकते ना! हमें अपनी जिंदगी और अपने परिवार के लिए काम करने की जरूरत पड़ेगी और मैं उम्मीद करता हूं कि यह सब जल्द खत्म हो जाए। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि हम सभी को तमाम सुरक्षा उपायों के साथ काम करना चाहिए और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।”
बहरहाल, लीप के बाद अब इस नए किरदार के आने से शो में कुछ अप्रत्याशित और दिलकश मोड़ भी देखने को मिलेंगे।


