- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसबीआई कार्ड और बीपीसीएल ने लॉन्च किया बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन
मुंबई. भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनीएसबीआई कार्ड और महारत्न कंपनी एवं भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने आज बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन लॉन्च करने की घोषणा की। यह कार्ड उन ग्राहकों के सेगमेंट के लिए अधिकतम बचत पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो फ्यूल पर उल्लेखनीय राशि खर्च करते हैं।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन बीपीसीएल फ्यूल और एमएके ल्यूब्रिकेंट्स, भारत गैस (एलपीजी) पर खर्च करने (केवल वेबसाइट और ऐप) और बीपीसीएल के इन और आउट कन्वीनियंस स्टोर में खर्च करने पर 25x रिवॉर्ड पॉइंट्स (आरपी) प्रदान करता है।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन की योजना, जो बीपीसीएल पेट्रोल पंपों में ईंधन और ल्यूब्रिकेंट्स पर खर्च किए जाने पर 7.25% तक की ज़बरदस्त वैल्यू बैक (जिसमें 1% सरचार्ज पर छूट शामिल है) और भारत गैस पर खर्च किए जाने पर 6.25 % का शानदार वैल्यू बैक दिलाता है और इसके साथ ही डिपार्टमेंटल स्टोर और किराना, डाइनिंग और फिल्मों सहित अन्य नियमित खर्चों पर भी तेज़ी से बचत करने का मौका देता है।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन ग्राहकों को देशभर के 17000+ भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंपों के विस्तृत नेटवर्क में फ्यूल और ल्यूब्रिकेंट पर बचत करने का आनंद मिल सकेगा। इसके साथ ही ईंधन खर्च के लिए न्यूनतम ट्रान्ज़ैक्शन की कोई सीमा नहीं होगी, जिससे ग्राहकों को प्रत्येक ट्रान्जैंक्शन के साथ बचत करने में मदद मिलेगी। यानि बीपीसीएल पेट्रोल पंपों पर प्योर फॉर श्योर का अनुभव!
एसबीआई के चेयरमैन, श्री दिनेश खारा ने अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, “इस बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन की पेशकश बीपीसीएल के साथ एसबीआई कार्ड की भागीदारी को मजबूत करती है। यह कार्ड ग्राहकों को इंडस्ट्री में ईंधन पर सबसे ज़्यादा बचत हासिल करने का प्रस्ताव लेकर आएगा, और इस प्रकार इसे सेगमेंट में एक पसंदीदा विकल्प बनाता है। यह लॉन्च निश्चित रूप से भारत में डिजिटल भुगतान वृद्धि में मदद करेगा।”
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन ईंधन खर्च पर इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ रिवॉर्ड पॉइंट्स का संयोजन विभिन्न नियमित खर्च श्रेणियों पर वैल्यू बैक के साथ करता है, इस प्रकार कार्डधारकों की संपूर्ण खर्च ज़रूरतों को पूरा करता है। डाइनिंग, मूवीज, ग्रॉसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर में खर्च करने पर बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन 10x आरपी उपलब्ध कराएगा।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के कार्डधारकों को कॉम्प्लिमेंटरी डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसे विशेष लाभ का आनंद उठा सकेंगे। यह कार्ड 300,000 रुपए के वार्षिक खर्च पर ई-गिफ्ट वाउचर के रुप में 2000 रुपए मूल्य के माइलस्टोन बेनिफिट्स भी पेश करता है। इसके साथ ही यह कार्ड 100,000 रुपये मूल्य के कॉम्प्लीमेंटरी फ्रॉड लाएबिलिटी कवर के साथ भी आता है।
नए को-ब्रांड कार्ड के लॉन्च पर बात करते हुए श्री अश्विनी कुमार तिवारी, एमडी और सीईओ, एसबीआई कार्ड ने कहा, “बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन हमारे सशक्त को-ब्रांडेड कार्ड पोर्टफोलियो को और भी मज़बूत बनाता है और बीपीसीएल के साथ हमारी भागीदारी को आगे लेकर जाएगा। यह लॉन्च हमारे ग्राहकों को बेहतर मूल्य के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पेश करने की हमारी लगातार कोशिशों के अनुरूप है।
भारत में भारत पेट्रोलियम के विशाल नेटवर्क ईंधन और ल्यूब्रिकेंट पर बचत के अलावा यह कार्ड डिपार्टमेंटल स्टोर और किराना, फिल्मों और डाइनिंग और भारत गैस (केवल वेबसाइट और एप) जैसी अन्य प्रमुख खर्च कैटेगरी में खर्च करने पर भी रिवॉर्ड पॉइंट की सुविधा देगा जो इसे ग्राहकों के लिए एक समग्र, प्राथमिक कार्ड बनाता है।”
श्री के. पद्माकर, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा, “हमें बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन की पेशकश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह कार्ड हमारे ग्राहकों को हमारे 17000+ रिटेल आउटलेट्स में ईंधन और ल्यूब्रिकेंट खरीदने पर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लाभ प्रदान करता है। साथ ही भारतगैस एलपीजी के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर भी ग्राहकों को लाभ मिलते हैं।
एसबीआई कार्ड के साथ हमारी भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि हम लगातार नए-नए उत्पादों और पेशकश के ज़रिए हमारे ग्राहकों को को महत्व प्रदान करने की लगातार कोशिश करते हैं। बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन डिजिटल रुप से समाज को सशक्त बनाने की दिशा में हमारे द्वारा किए गए योगदानों में से एक है।”
नए को-ब्रांड कार्ड के लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए श्री अरुण कुमार सिंह, डायरेक्टर (मार्केटिंग) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा, “बीपीसीएल देश में डिजिटल क्रांति के मामले में हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहा है और बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन हमारी उस प्रतिबद्धता का संकेत है जिसके अंतर्गत हम देश में ईंधन भरवाने वाले सभी ग्राहकों को डिजिटल योजना के ज़रिए बिल्कुल अलग तरह के और अपने श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मूल्य पेश करते हैं। बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन उनके रिटेल ईंधन, भारतगैस और ल्यूब्रिकेंट पोर्टफोलियो में सशक्त मूल्य प्रस्ताव से लैस है और हमारे ग्राहकों को कैशलेस ईंधन भराने का शानदार अनुभव प्रदान करता है।”
यह कार्ड नामांकन कराने के समय से ही महत्व देना शुरू कर देता है, ज्वॉइनिंग फीस के भुगतान पर 1,500 रुपए मूल्य के 6,000 बोनस पॉइंट प्रदान किए जाते हैं। 200,000 रुपए या उससे ज़्यादा के सालाना खर्च पर बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन पिछले साल की वार्षिक सदस्यता शुल्क वापस करने की पेशकश करता है। वीजा सिग्नेचर प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया यह कार्ड 1499 रुपए के वार्षिक सदस्यता शुल्क के साथ आता है।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के मुख्य आकर्षण :
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन कार्डधारकों को कई विशेष लाभ और रिवॉर्ड पेश करता है जिसमें शामिल हैं:
- वेलकम बेनेफिट : ज्वाइनिंग फीस के भुगतान पर 1,500 रुपए मूल्य के 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट
- रिवॉर्ड पॉइंट:
- बीपीसीएल ईंधन, ल्यूब्रिकेंट और भारत गैस (केवल वेबसाइट और एप) पर प्रत्येक 100 रुपए खर्च करने पर 25x रिवॉर्ड पॉइंट्स (प्रति बिलिंग चक्र में अधिकतम 2500 रिवॉर्ड पॉइंट तक सीमित)
- डाइनिंग, फिल्म, किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर में प्रत्येक 100 रुपए खर्च करने पर 10x रिवॉर्ड पॉइंट
- शेष खर्चों पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट (ग़ैर बीपीसीएल ईंधन और मोबाइल वॉलेट अपलोड को छोड़कर)
- माइलस्टन बेनेफिट: 300,000 रुपए के वार्षिक खर्च पर 2,000 रुपए मूल्य के ई-गिफ्ट वाउचर
- भारत में 4 कॉम्प्लिमेंटरी डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (प्रति तिमाही अधिकतम 1 विज़िट)
- 200,000 रुपए के सालाना खर्च पर वार्षिक फीस वापसी
- बीपीसीएल पेट्रोल पंपों में 1% के फ्यूल सरचार्ज पर छूट
100,000 रुपए मूल्य का कॉम्प्लिमेंटरी फ्रॉड लाएबिलिटी कवर


