- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया
इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं
डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के ज़रिए बस 10 मिनट में सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड प्राप्त किया जा सकता है
नई दिल्ली, 24 सितंबर, 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की, जिससे ग्राहकों को बिना किसी झंझट के डिजिटल तरीके से फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पाने की सुविधा मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष, श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ किया और इस मौके पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्रीमती सलिला पांडे भी मौजूद थीं। एसबीआई योनो पर शुरू की गई इस पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से ग्राहकों के लिए क्रेडिट की सुविधा पाना अब और भी आसान हो गया है। ग्राहक एसबीआई योनो के ज़रिए चार अलग-अलग सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड – यानी एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस लॉन्च के जरिए एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता और एसबीआई की व्यापक पहुंच के साथ योनो प्लेटफ़ॉर्म की डिजिटल खूबियों को जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को एक सरल और बेहतर अनुभव मिल सके। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉज़िट रखने वाले ग्राहक अब एसबीआई योनो पर बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पहल फिक्स्ड डिपॉज़िट की सुरक्षा को क्रेडिट कार्ड की सुविधा और फ़ायदों के साथ जोड़ती है, जो ग्राहकों के लिए रोज़मर्रा के खर्चों को और भी फ़ायदेमंद बना देती है।
एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर, श्रीमती सलिला पांडे ने कहा, “अब ग्राहक बेहद आसान और सुविधाजनक तरीके से, बिना किसी कागजी कार्रवाई के 100% डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए शुरू की गई इस नई डिजिटल प्रक्रिया से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना अब और भी आसान हो गया है, जिससे ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। एसबीआई योनो पर उपलब्ध एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स की बड़ी रेंज ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प देती है और वे अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने लिए सही कार्ड चुन सकते हैं। एसबीआई कार्ड में, हमने ग्राहकों को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत दी है और हम हर कदम पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर और सार्थक बनाने की कोशिश करते रहते हैं।”
एसबीआई योनो पर उपलब्ध सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लोगों के लिए औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने का एक आसान माध्यम है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो अपना क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाना या उसे मज़बूत करना चाहते हैं। इस नए कदम से साफ जाहिर है कि एसबीआई कार्ड डिजिटल तरीके से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश के साथ औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मौजूदा दौर में ग्राहक फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं तुरंत, आसान तरीके से और एक ही जगह पर प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं, और एसबीआई कार्ड ने टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधानों में निवेश करना जारी रखा है जो रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन को और भी ज्यादा आसान बनाते हैं।


