- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ‘शगुन – गिफ्ट एन इंश्योरेंस’ पॉलिसी को लॉन्च किया
इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा शामिल है, किसी को उपहार के तौर पर दिया जा सकता है, प्रीमियम की राशि 501, 1001, 2001 रुपये होगी
मुंबई. भारत की प्रमुख सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने आज अपनी तरह के पहले पेशकश, ‘शगुन – गिफ्ट एन इंश्योरेंस’ के शुभारंभ की घोषणा की, जो व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का एक अनुपम उपहार है।
एसबीआई जनरल द्वारा इस प्रोडक्ट को बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के सैंडबॉक्स विनियमों के तहत दायर किया गया था। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि, आप इस पॉलिसी को जिसे चाहें उसे उपहार में दे सकते हैं। इसका मतलब यह है कि, पॉलिसी खरीदार का बीमाधारक से संबंधित होना आवश्यक नहीं है।
शगुन व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा को कवर करता है, जो बीमाधारक की आकस्मिक मृत्यु और आंशिक या पूर्ण विकलांगता के साथ-साथ दुर्घटना के परिणामस्वरूप स्थायी एवं अस्थायी विकलांगता जैसी अनिश्चितताओं के खिलाफ पूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
इस प्रोडक्ट के लॉन्च के अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, श्री पी.सी. कंदपाल ने कहा, “शगुन एसबीआई जनरल की एक अनूठी पेशकश है। भारतीय संस्कृति में, हम अक्सर उपलब्धियों के मौके पर या शुभ अवसरों पर उपहार देकर अथवा पैसे के लिफाफे देकर जश्न मनाते हैं। यह दरअसल शुभकामनाओं और आशीर्वाद का पर्याय है।
SBIG में, हमने सुरक्षा के मूल्यवान उपहार के रूप में “शगुन” की शुरुआत की है जो इस प्रकार के भावनाओं के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इस प्रोडक्ट के लिए प्रीमियम की राशि भी 501, 1001, 2001 रुपये निर्धारित की गई। इस तरह, सिर्फ इसका नाम ही “शगुन” नहीं है, बल्कि प्रीमियम की राशि में भी हमारी भारतीय परंपरा की झलक दिखाई देती है।
उन्होंने आगे बताया, “शगुन को आप अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों, विस्तृत परिवार के सदस्यों और यहां तक कि घर में काम करने वाले नौकरों, ड्राइवरों, रसोइयों, आदि को भी उपहार में दिया जा सकता है, साथ ही आप परीक्षा पास करने, नई कार या नया घर खरीदने, जन्मदिन, शादी, सालगिरह, नई बाइक खरीदने, कॉलेज में प्रवेश जैसे किसी भी मौके पर इसे उपहार में दे सकते हैं। शगुन-गिफ्ट एन इंश्योरेंस, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का एक अनुपम उपहार है जिसे एसबीआई जनरल की वेबसाइटwww.sbigeneral.in पर महज 3 आसान चरणों में खरीदा जा सकता है।


