- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
सफाईकर्मियों ने रहवासियों को बांधी राखी
वार्ड 6 में मनाया गया सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व
इंदौर. गौतम आश्रम में वार्ड 6 के सफाई कर्मचारी भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व पर सामाजिक समरसता का आयोजन किया गया. रहवासियों व अतिथियों को सफाई कर्मचारी बहनो ने राखी बांधी. वार्ड 6 में कार्यरत सभी कर्मचारियों को रहवासियो के सहयोग से एकत्रित मिठाई और नए वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉ चेतनस्वरूपजी महाराज, भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, आर.एस.एस के प्रान्त सह-कार्यवाह विनीत नवाथे, प्रान्त कुटुम्ब प्रबोधन के प्रमुख लक्ष्मणराव नवाथे, सामाजिक समरसता के प्रमुख ईश्वर हिंदुजा, सेवा भारती के प्रांत पदाधिकारी रूप सिंह नागर, प्रान्त के सह-व्यवस्था प्रमुख पुरषोत्तम गुप्ता, प्रान्त के सह-संपर्क प्रमुख श्रीनाथ गुप्ता, विभाग व्यवस्था प्रमुख राकेश यादव, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयंत भिसे सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम के संयोजक व पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया की वार्ड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को रहवासियो के सहयोग से एकत्रित मिठाई और नए वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का यहाँ चौथा वर्ष है. बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियों को सफाई कर्मचारी बहनो ने राखी बांधी, और कहा कि आप कर्मचारी नहीं कर्मयोगी हो. संचालन अंकित रावल ने किया और आभार रमाकांत शर्मा ने माना.
भारत की परंपराओं में प्रत्येक समाज का महत्व
महामंडलेश्वर डॉ चेतनस्वरूपजी महाराज ने भी आशीर्वचन में कहा की भगवान् राम ने वनवास में हर जाति के लोगो को गले लगाया, तो हम सबको भी बिना भेदभाव के हर जाति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए.
भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज (वृन्दावन) ने कहा कि भारत की परम्पराओ में प्रत्येक समाज का महत्व है, और जब सारे समाज एक साथ मिलकर आगे बढ़ते है तो देश की अखंडता और मजबूत होती है, आज का यह कार्यक्रम भी इसी का एक उदाहरण है.
कृतघ्नता का भाव रखें
इस अवसर लक्ष्मणराव नवाथे ने कहा कि समाज जो अपेक्षा सरकार और नगर निगम से करता है उसमें आम जनता और समाज की सहभागिता आवश्यक है, तभी हम स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर पाएंगे. जिन कर्मचारियों के माध्यम से हम स्वस्थ और स्वच्छ है तो हमारी भी जिम्मेदारी है की उनके प्रति हम भी कृतघ्नता का भाव रखे.
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि हम पूरे विश्व के कल्याण की कामना करते है अर्थात पूरा विश्व हमारा परिवार है, और भारत सदा से विश्व बंधू है, ओर इस प्रकार के आयोजन समाज मे सकारात्मक परिवर्तन के लिए आवश्यक है.


