- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कॉटिश आईवियर ब्रांड मैकवी ने मध्य प्रदेश में अपने पहले स्टोर का इंदौर एयरपोर्ट पर उद्घाटन किया
मैकवी बाय मैकफर्सन एंड वेलेंटाइन, वयस्कों और बच्चों के लिए 120 से अधिक प्रकार के सनग्लासेस और अन्य आईवियर को कम कीमतों पर उपलब्ध कराएगा
इंदौर: नवंबर, 2022 – मैकफर्सन एंड वैलेंटाइन के स्कॉटिश सनग्लासेस ब्रांड मैकवी ने इंदौर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश में अपना पहला स्टोर खोला है। स्टोर का उद्घाटन मैकवी के सह-संस्थापक परेश खिवेसरा के पिता महिपाल खिवेसरा और इंदौर हवाई अड्डे के निदेशक सी.वी. रवींद्रन ने एयरपोर्ट पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। मैकवी वयस्कों और बच्चों के लिए 120 से अधिक शैलियों में बेहतर गुणवत्ता वाले सनग्लासेस की एक रोमांचक श्रृंखला पेश करेगा, जिसकी कीमत 1700 रुपये से शुरू होगी।

स्टोर ग्राहकों को प्रिस्क्रिप्शन सनग्लासेस, रीडिंग ग्लासेस और डिजिटल/कंप्यूटर ग्लासेस भी उपलब्ध कराएगा। मैकवी उत्पाद विशेष रूप से केवल मॉल और हवाई अड्डों पर ही बेचे जाते हैं। मैकवी वर्तमान में तीन देशों – यूके, भारत और श्रीलंका में उपलब्ध है। भारत में, यह पिछले एक दशक से मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और बैंगलोर जैसे कुछ शहरों में उपलब्ध है।
सह-संस्थापक परेश खिवेसरा ने कहा “हम मध्य प्रदेश में अपने पहले स्टोर का उद्घाटन करने के लिए उत्साहित हैं और हम इंदौर हवाई अड्डे से बेहतर स्थान नहीं चुन सकते थे जंहा से लगातार भारत और दुनिया भर के यात्रियों का आवागमन होता है। इंदौर में बनने वाले नए मॉल फीनिक्स सिटाडेल में भी हम अपना स्टोर शुरू करेंगे। परेश ने आगे कहा, “आज इस स्टोर का उद्घाटन मेरे पिताजी के द्वारा किया गया है, इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूँ। यह स्टोर इंदौर में है, जहां मेरे पिताजी पले-बढ़े हैं, इस शहर ने उन्हें बहुत प्यार और स्नेह दिया है। मुझे उम्मीद है कि इंदौर मैकवी को भी इसी तरह का प्यार देगा।”
इंदौर हवाई अड्डे के निदेशक सी.वी. रवींद्रन ने कहा कि “हम अपने रिटेल पार्टनर के रूप में मैकवी को पाकर खुश हैं और मुझे यकीन है कि हमारे यात्री उनके उत्पाद को पसंद करेंगे। मैं टीम मैकवी (MacV) की सफलता की कामना करता हूँ।“
मैकवी (MacV) के द्वारा पेश किये जा रहे सनग्लासेस के स्टाइलिश कलेक्शन से मैकवी अब निश्चित रूप से इंदौरवासियों का दुलारा हो जाएगा। एविएटर्स, वेफेयरर्स, राउंड्स जैसे क्लासिक्स के अलावा, मैकवी में हर मूड और अवसर के लिए नए डिज़ाइन और रंग हैं। 120 से अधिक शैलियों की विस्तृत श्रृंखला विभिन्न रंग के विकल्पों के साथ आती है और इसके सभी सनग्लासेस यूवी400 से 100% सुरक्षा प्रदान करते हैं, इसलिए मैकवी आपकी आंखों के लिए सबसे बेस्ट सनग्लासेस हैं।


