- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
देखिये, अभिनेत्री सेहनूर और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ के बीटीस फोटोज हुए वायरल
जब हमें अपने किसी पसंदिता अभिनेता की नई परियोजना के बारे में पता चलता है तो हम उनके बारे में या उनके भूमिका से संबंधित हर विवरण को जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। हमारे मन में हमेशा कई सवाल उठते हैं।
सेहनूर, जो एक उभरती हुई सितारा है, ने बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज़ के साथ बदन पे सितारे 2.0 संगीत वीडियो में अपने शानदार प्रदर्शन से हमारा दिल जीत लिया था। गाने में सेहनूर ने अपनी दिलकश आवाज दी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार और प्रतिभाशाली गायक पवन सिंह के सात अभिनेत्री सेहनूर उनकी अगली हिंदी वेब सीरीज, प्रपंच में दिखाई देंगी, जो उनके बॉलीवुड डेब्यू का प्रतीक है। दोनों फिलहाल लखनऊ में हैं, जहां वे अपनी वेबसीरीज प्रपंच के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।
अब हमें प्रपंच के सेट से अभिनेत्री सेहनूर और पवन सिंह की तस्वीरें मिली हैं। चित्र में वेब सीरीज के महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक प्रतीत होता है, जैसा कि हम देखते हैं कि पवन सिंह अस्पताल के बिस्तर पर है और उनके बगल में सेहनूर बैठी हुई है| जिससे हमें आश्चर्य होता है कि दृश्य क्या हो सकता है। फोटो को देखकर नजारा तनावपूर्ण लग रहा था। हम देख सकते है की यह सीन के लिए पवन सिंह ने बेबी पिंक शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि सेहनूर ने एक साधारण रंग की कुर्ती पहनी थी।
यह पूरी तरह से सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। और हम यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते कि इस थ्रिलर में ऑडियंस को देखने के लिए क्या क्या नए ट्विस्ट होंगे|
काम के मामले में, सेहनूर को एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता के साथ अगली फिल्मों में से एक में दिखाई देगी जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।


