- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
लॉकडाउन खुल गया है और सीरत कपूर फुल एनर्जी के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं
लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा रुके हुए कामो को दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ाने के साथ, बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, कई हस्तियों को अभी भी बाहर निकलने और सेट पर काम शुरू करने पर संदेह है।
एक्ट्रेस सीरत कपूर ने फुल एनर्जी के साथ शूटिंग पर जाना शुरू कर दिया है , इस बारे में उन्होंने कहा, ” हम अब धीरे-धीरे लेकिन लगातार नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं और फिर से काम शुरू करने को लेकर आंनद महसूस कर रहे है। वर्तमान में, मैं बहुत दिलचस्प स्क्रिप्ट पढ़ रही हूँ । केवल कुछ समय के बाद , मैं अपनी आगामी परियोजनाओं की घोषणा करने वाली हूं। ”
सीरत कपूर बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म “मां विधा गढ़ा विनुमा” में दिखाई देंगी। उन्होंने 2014 में “रन राजा रन” से टॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। भारतीय सिनेमा में उनकी पहली शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडु (2018) जैसी कई शानदार फिल्मे की है।


