- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सीरत कपूर को मिला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट, पुष्पा फेम फहाद फासिल के साथ आएंगी नजर?
इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीरत कपूर का जलवा हर तरफ छाया हुआ है। अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘Run Raja Run’ (2014) के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के बाद, सीरत कपूर लगातार सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रही हैं — और अब टॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक बार फिरसे अपनी पहचान बनाने के लिए त्यार है।
इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें, तो सीरत कपूर को ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ फेम फहाद फासिल के साथ एक नए बॉलीवुड फिल्म में कास्ट किया गया है। फहाद फासिल को ‘पुष्पा’ में इंस्पेक्टर शेखावत के किरदार में बहुत पसंद किया गया था।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी ने बताया, “प्रोडक्शन हाउस इस बार नई जोड़ियों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में है। सीरत कपूर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। स्क्रिप्ट बहुत दमदार है, जिसमें ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न हैं। इस फिल्म में साउथ के ये दो सुपरस्टार पहली बार बॉलीवुड फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द होने वाला है।”
सीरत कपूर ने भी इस खबर को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर कीं, जिसमें वो ऑरेंज ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कैप्शन ने खींचा। सीरत ने लिखा — “That quiet confidence of knowing what’s about to change the game! 🤫🎬💛 #BollywoodCalling”
https://www.instagram.com/p/DLPxJTeopA2/?img_index=7
फिलहाल सीरत कपूर और प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। मगर ये तो साफ है कि सीरत कपूर के पास कई बड़े अनाउंसमेंट्स आने वाले हैं, जो उनके फैंस को जरूर चौंकाएंगे।
इतनी टैलेंटेड स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, तो फिल्म का हिट होना लगभग तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीरत और फहाद की इस नई जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं।


