- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीरत कपूर बॉलीवुड में आने के पहले एक डांस इंस्ट्रक्टर थी और उनकी पहली तनख्वाह के रूप में उन्हें 3000 रुपये मिले थे
अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में की थी उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक एक लंबा सफर तय किया है।साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले, उन्होंने प्रतिष्ठित “एशली लोबो” की डांस एकेडमी में नृत्य सिखाकर अपनी करियर की शुरू की। डांस के प्रति सीरत कपूर का जुनून बचपन से ही उनके जीवन का मुख्य अंग रहा है। उन्हें यह पता भी नहीं था की अपने सपनों की ओर उसका पहला महत्वपूर्ण कदम एक डांस इंस्ट्रक्टर की भूमिका के रूप में आएगा।
अपने करियर की शुरुआत में, सीरत कपूर एक डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में “एशली लोबो” की डांस कक्षाओं में शामिल हुईं। लेकिन क्या आप जानते हैं, 17 साल की उम्र में पहली नौकरी पाने वाली अभिनेत्री को डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में पहली तनख्वाह मिली थी। यह 3000 रुपये की मामूली राशि थी, लेकिन वह छोटी सी राशि से उनके बहुत प्रोत्साहन मिला। सीरत के लिए, यह मनोरंजन की दुनिया में एक सफल करियर की शुरुआत का प्रतीक था। सीरत कपूर उन अनगिनत घंटों को अक्सर याद करती हैं जो उन्होंने अपने नृत्य कला को निखारने के लिए बिताये थे,और सभी छात्रों को डांस सिखाने में बिताये थे|
सीरत कपूर की प्रतिभा और समर्पण रंग लाई, जिस तरह उन्होंने एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में लोगों का दिल जीता उस तरह ही उन्होंने अपने डांस मूव्स से भी अपने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। उन्हें सहायक कोरियोग्राफर के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म रॉकस्टार का हिस्सा बनने का मौका मिला और इससे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके लॉन्च के दरवाजे भी खुल गए, जहां उन्होंने तेलुगु फिल्म से अपनी शुरुआत की। 2014 में “रन राजा रन” से उन्होंने अपने असाधारण प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, और उनकी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से उन्हें तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह के साथ “मारीच” में अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू भी मिला|
निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि एक डांस इंस्ट्रक्टर से साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सीरत कपूर की यात्रा उनकी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कला के प्रति प्रेम का प्रमाण है। जैसा कि सीरत कपूर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं, वह महत्वाकांक्षी कलाकारों को भी प्रेरित करती है और अपने फैंस को बताती है जुनून और समर्पण के साथ सभी सपने सच हो सकते हैं।


