- राजीव चंद्रशेखर ने केरलम की संस्थाओं के अपराधीकरण और भ्रष्टाचार पर उठाए गंभीर सवाल
- Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam's institutions
- इंदौर के कार बेचने वालों को स्पिनी के नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर के माध्यम से मिलेगी अपनी कार के लिए सही कीमत
- Indore car sellers get the Right Price with Spinny's new Inspection & Procurement Centre
- Mrunal Thakur Offers a Peek into an Exciting Lineup of 2027 Across Hindi, Tamil, Telugu Cinema & Global Cinema
सीरत कपूर ने अपने प्रसंशको को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दस दिन तक मनाया जाने वाला यह उत्सव अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा , लेकिन इस साल गणेश चतुर्थी समारोह COVID-19 के मद्देनजर निश्चित रूप से शांत होगा।
लेकिन फिर भी भक्तगण जयकार के साथ भगवान गणेश को अपने घरों में श्रद्धा अर्पित करेंगे। जैसा कि भारतीय त्यौहार स्वादिष्ट भोजन के बिना अधूरा है तो इस गणेश चतुर्थी गणपति बाप्पा को विशेष भोजन, मिठाई अर्पित की जाएँगी। अभिनेत्री सीरत कपूर दुनिया भर के अपने सभी प्रशंसकों और दोस्तों को अपनी शुभकामनाएं भेजी है।
सीरत कपूर ने कहा “भगवान गणेश का शुभ त्यौहार आपको और आपके परिवार को सुख-समृद्ध अनुभवों से भर दें और नई शुरुआत हों। मेरे सभी चाहने वालो गणेश उत्सव की शुभकामनाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” ।
सीरत कपूर बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म “मां विधा गढ़ा विनुमा” में दिखाई देंगी। उन्होंने 2014 में “रन राजा रन” से टॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। भारतीय सिनेमा में उनकी पहली शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडु (2018) जैसी कई शानदार फिल्मे की है।


