- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
प्रणति राय प्रकाश ने ख़ुशी और नई ऊर्जा की कामना करते हुए अपने प्रसंशको को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
गणपति बप्पा मोरया, मोरया हो बप्पा मोरया, हे गजानन विघ्नहर्ता..आदि भक्ति बोल इस साल नहीं सुनाई देंगे । लेकिन फिर भी लोगो में इस त्यौहार को लेकर जोश में कमी नहीं आई है। 11 दिनों तक मनाये जाने वाले इस त्यौहार में गणपति के स्वागत के लिए मिठाई बनाई जाती है और उनसे सुख -समद्धि की कामना की जाती है।
ताकि वे आकर हमारे सभी तरह के दुखों को हर ले। महामारी के दौरान, बॉलीवुड सेलेब्स घर पर हो रहे हैं और सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन प्रशंसकों के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद भेजना नहीं भूल रहे हैं।
बॉलीवुड दिवा प्रणति राय प्रकाश ने कहा, “मुझे खुशी है कि गणेश चतुर्थी आ गई है, भगवान गणेश आएंगे और हमारे सभी दुखों को दूर करते हुए हमें खुशी, आशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। मैं इस दिव्य समय का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं। और सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देना चाहती हूँ। हमें उनपर अपना विश्वास बनाए रखना चाहिए। गणपति बप्पा मोरया! “
प्रणति राय प्रकाश जल्द ही पंजाबी संगीत वीडियो ‘तेनु गबरू पसंद करदा ‘ में नज़र आयेंगी और बहुत जल्द अपनी आगामी ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज़ “कार्टेल” की शूटिंग शुरू करेंगीं ।


