- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
सहनूर ,हाथरस में हुई शर्मनाक घटना के बारे में सुनकर क्रोधित है और जल्द से जल्द लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है।
14 सितंबर को, उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक उन्नीस वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की गई। जिसके बाद उसे अलीगढ़ के ‘जे एन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। लेकिन, वह मंगलवार को अपने जीवन की लड़ाई हार गई।
बॉलीवुड हस्तियों ने हाथरस गैंगरेप प्रभावित लड़की की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, मौत को राष्ट्र के लिए शर्म की बात कहीं और मांग की कि दोषियों को फांसी दी जाए या मौके पर गोली मार दी जाए। सहनूर भी इस घटना से बहुत दुखी और गुस्से में है और जल्द से जल्द लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है।
सेहनूर कहते हैं, “गुस्सा और उदासी , एक ही समय में मैं यह दोनों फ़ील कर रही हूँ !!! आखिर आप इतनी क्रूरता कहाँ से लाते हैं ??? क्यों हमारा शासन इतना सख्त नहीं है कि कोई भी व्यक्ति यह अपराध आसानी से कर लेता है? दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए, उन्हें फांसी जैसी सजा दी जानी चाहिए। और ऐसे मामलों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। मनीषा के परिवार को बहुत ताकत मिले। “
सहनूर के ‘गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग को उनके प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हाल ही में उनका ‘बदन पे सितार 2.0’ का म्यूजिक वीडियो असीम रियाज़ के साथ रिलीज़ किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर रहा है और अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सहनूर ने इस गीत से एक गायक के रूप में अपनी शुरुआत की है। बहुत जल्द वह एक और नई परियोजना लेकर आ रही है, जिसकी घोषणा वह जल्द ही करेगी।


