- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
सहनूर, आसिम रियाज़ के साथ जल्द ही इस म्यूजिक-वीडियो में आने वाली है नज़र।
सहनूर का एक प्रोडूसर से लेकर एक्टर तक का सफर काफी रोमांचकारी रहा है, उन्होंने कई बड़े बैनर के साथ एक प्रोडूसर के रूप में काम किया है। कुछ समय पहले एक बड़े बैनर ने उन्हें एक एक्टर के रूप में ‘गर्लफ्रेंड’ सांग से लांच किया था, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।
बिना किसी गॉड फ़ादर के अपने दम पर करियर में एक मुकाम हासिल करने वाली सहनूर बहुत जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली है, जिसकी चर्चा ज़ोरो -शोरों पर है।
जी हां ,खूबसूरत एंड चार्मिंग सहनूर एक संगीत वीडियो से दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएँगी , जिसमें उनके साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज़ नज़र आने वाले है। निर्माता-अभिनेत्री अपने म्यूजिक वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हां, आपने एकदम सही पढ़ा है! हाल ही में सहनूर ने प्रशंसकों के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया कि उसका आगामी म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।
उन्होंने इंस्टाग्राम में एक वीडियो के माध्यम से अपने आने वाले नए ट्रैक के बारे में जानकारी दी। और साथ ही अपना लुक भी शेयर किया , जिसमे वे काफी सूंदर और क्यूट लग रही है। सहनूर के इस पोस्ट को शेयर ही करते ही कमैंट्स का सैलाब आ गया सभी उनको इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे है। इसके अलावा आसिम रियाज़ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने आगामी गीत के बारे में भी जानकारी दी है और सहनूर को टैग किया है।
वीडियो देखें :
उन्होंने यह भी बताया है कि उनका आगामी गीत स्टेबिन बेन द्वारा गाया जाने वाला है। इसके अलावा यह सांग एक बड़े बैनर तले रिलीज़ किया जायेगा। यह बहुप्रतीक्षित सांग बहुत जल्द रिलीज़ होने वाला है। जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सहनूर भविष्य में कुछ और भी रोमांचक परियोजनाओं के साथ नज़र आने वाली है।


