- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पोस्टर लॉन्च के बाद सहनूर की वेब सीरीज फ़सल की शूटिंग हुई शुरू
हाल ही में “फसल” वेब सीरीज की निर्माता सेहनूर ने अपनी टीम के साथ मिल कर अपनी आने वाली वेब सीरीज “फसल” का पोस्टर लॉन्च किया और उन्होंने अपनी वेब सीरीज की शूटिंग के शुरू होने की घोषणा भी की| फसल की शूटिंग शुरू होने की घोषणा सुन कर लोगो के मन में काफी उत्सुकता जग गई और सभी यह सीरीज को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है|
“फसल” की पोस्टर लॉंच इवेंट हाल ही में चंडीगढ़ में किया गया था, जिसमें वेब सीरीज की निर्माता सेहनूर, निर्देशक मेहराज सिंह, लेखक ताज और कलाकार दिवजोत कौर, चंदनदीप गिल, श्वेता शर्मा और आशीष दुग्गल सहित सभी कलाकार और क्रू मौजूद थे।
सहनूर की वेब सीरीज ‘फसल’ की शूटिंग इसके पोस्टर लॉन्च के तुरंत बाद शुरू कर दी गई है। सहनूर, मेराज और ताज “फसल” का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए उनकी वेब सीरीज की शूटिंग की झलक दिखाते हुए नजर आ रहे है। “फसल” की यात्रा इसके आकर्षक पोस्टर के साथ शुरू हुई, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आकर्षक दृश्यों और दिलचस्प टैगलाइन ने दर्शकों के बीच उत्साह जगा दिया है, जिससे वे सीरीज के बारे में अधिक जानकारी के लिए उत्सुकता से इंतजार करने लगे।
वेब सीरीज ‘फसल’ के बारे में सहनूर का कहना है कि “हमारा उद्देश्य है की हम इस कहानी के जरिये लोगों के सामने एक वुमन सेंट्रिक स्टोरी लाये जिससे उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी मिले| मैं हमेशा एक ऐसी कहानी पर काम करना चाहती थी जो महिलाओं को उनके जीवन में आने वाली समस्याओं से रूबरू कराती हो, “फसल” के माध्यम से हमने एक ऐसी कहानी बताने की कोशिश की है जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी और साथ ही एक मजबूत संदेश भी देगी जो निश्चित रूप से हर किसी के दिलो पर प्रभाव छोड़ेगी। मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार फसल की शूट शुरू हो गई है। हमारी सीरीज की शानदार पोस्टर लॉन्च हुआ और हमने शूटिंग भी कल से शुरू कर दी है। मैं इससे अधिक खुश नहीं हो सकता। “फसल” मेरे बच्चे की तरह और मैं अपने दर्शकों के लिए एक संपूर्ण मास्टरपीस लाने के लिए उत्सुक हूं।
क्योंकि अभी हमें फसक की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन पोस्टर देख कर हम कह सकते है की फसल एक ऐसी कहानी होने वाली है जो गांव के लोगो की ज़िंदगी के बारे में प्रकाश डालिगी और उनके ज़िन्दगी के सुख दुःख दर्शाएगी|
FASAL की शूटिंग की खबर सुनते ही फैंस इस वेब सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।पोस्टर देख सभी इस सीरीज के बारे में और जानने के लिए उत्सुक है | हम आशा करते है की फसल सभी फैंस के दिलो में जगह बना कर सफलता को छुए और सभी को भरपूर एंटरटेन करे|


