- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के सेट पर रो पड़ीं सेहरिश अली
कहते हैं टेलीविजन पर किरदार हमेशा एक कलाकार से बड़ा होता है, और अपने किरदार में अच्छी तरह ढलने के लिए आपको रियलिटी और फिक्शन के बीच का फर्क समझना होता है। एक परफेक्ट शॉट देने के लिए सही भावनाएं और एक्सप्रेशन प्रदर्शित करना जरूरी होता है।
किसी गंभीर दृश्य की शूटिंग करने के दौरान बहुत-से कलाकार अपने किरदार की हकीकत को समझते हुए अपने व्यक्तिगत स्वरूप को भूल जाते हैं ताकि वो एक बेहतर शॉट दे सकें। जहां ज्यादातर कलाकार ऐसा करने की भरपूर कोशिश करते हैं वहीं कुछ कलाकार किरदार से जुड़ी की भावनाओं में पूरी तरह बह जाते हैं।
ऐसी एक कलाकार हैं हमारी खूबसूरत बहू सेहरिश अली (लक्ष्मी जिंदल के रोल में)। हाल ही में सेहरिश एक ऐसे दृश्य की शूटिंग कर रही थी,ं जिसमें हैंडसम अक्षत जिंदल (निशांत सिंह मलकानी) को एक ऐसे अपराध के लिए जेल जाना पड़ता है जो संभवतः उन्होंने नहीं किया था। जानते हैं आगे क्या हुआ?
इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सेहरिश अली अपने सीन में इतनी खो गईं कि उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू ही ना रहा। वो अंदर से इतनी टूट गईं कि वो शॉट के बीच में ही रो पड़ीं। एक बेहद भावुक और संवेदनशील इंसान होने के नाते सेहरिश इस सीक्वेंस के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ गई और खुद को अक्षत की जगह रखकर सोचने लगीं। निशांत के साथ उनका एक अलग ही रिश्ता है और उन्हें ऐसी दुविधा भरी स्थिति में देखकर वो भावुक हो गईं।
सेहरिश कहती हैं, ‘‘मैं व्यक्तिगत तौर पर बहुत इमोशनल इंसान हूं और किसी भी चीज से गहराई से जुड़ जाती हूं। मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखने की कोशिश करती हूं, जैसा कि सभी कलाकार करते हैं, लेकिन इस खास सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मेरे अंदर भावनाओं का उफान उमड़ पड़ा। इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए ऐसा लगा जैसे मुझे एक ऐसे अपराध की सजा मिल रही है जो मैंने नहीं किया है और वो एहसास पचा पाना बहुत मुश्किल था। कलाकारों के रूप में कभी-कभी अपने इमोशन्स पर काबू रखना हमारे लिए बड़ा कठिन हो जाता है और हम इसे सचमुच महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा निशांत मेरा अच्छा दोस्त है और उसे ऐसी स्थिति में देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। लेकिन अंत में हमने यह सीक्वेंस अच्छे से पूरा कर लिया। मैं उम्मीद करती हूं कि यह एक परफेक्ट शॉट बना है।‘‘
बहरहाल, हम तो इस बात के लिए सेहरिश की तारीफ करेंगे कि उन्होंने अपने भावनात्मक पल के बावजूद अपना शॉट बेहतरीन तरीके से दिया।


