- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सेलेक्ट सोर्स इंटरनेशनल ने इंदौर में शुरू किया ऑफिस
इंदौर. मानव संसाधन सॉफ्टवेयर और आकस्मिक श्रम प्रदाता की अग्रणी प्रौद्योगिकी और सेवा कंपनी, सेलेक्ट सोर्स इंटरनेशनल (एसएसआई) ने इंदौर में में अपने नये ऑफिस का शुभारंभ करते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार किया. एसएसआई दुनिया भर में फैले ग्राहकों के लिए प्रौद्योगिकी, परामर्श, सॉफ्टवेयर और स्टाफिंग समाधान प्रदान करता है.
एसएसआई के अध्यक्ष और सीईओ मनदीप सोढ़ी ने इस असर पर कहा कि हमारे लिए एक रोमांचक दिन है क्योंकि हम भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं. नया स्थान मध्य भारत में उपलब्ध प्रतिभाओं पर टैप करेगा, इंदौर में पेशेवरों को काम के अवसर देगा और हमारे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने में मदद करेगा.
इंदौर व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छी जगह है. यहां की प्रतिभा, इंफ्रास्ट्रक्टर और पर्यावरण बहुत ही अच्छा है. यहां आईआईटी और आईआईएम जैसे कॉलेज है. साथ ही अच्छी प्रतिभाएं भी है. हम यहां के स्थानीय छात्रों को अवसर देंगे. उन्होंने बताया कि हमने यूएस से काम शुरू किया था और अब हम यूरोप, मिडिल ईस्ट, कनाडा के साथ भारत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हम बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं.
कंपनी के उपाध्यक्ष कृष्ण कांत ने कहा कि भारत के कई अलग-अलग टियर 2 शहरों के मूल्यांकन के बाद एसएसआई की टीम ने इंदौर का चयन किया. इसमें इंदौर में अच्छी प्रतिभा की उपलब्धता, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, विश्व स्तर के कार्यालय की जगह, व्यवसाय करने में आसानी, लागत, स्वच्छ शहर और सामाजिक प्रभाव शामिल थे.
हम इंदौर के कॉलेजों से इंजीनियरिंग और एमबीए स्नातकों को काम पर रखेंगे. हमने शुरू में एक 150 व्यक्ति कार्यालय खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन इंदौर में हमारे अनुभव ने हमें एक बड़ा ऑपरेशन शुरू करने का मन बना लिया है. हम राज्य और शहर के साथ मिलकर काम करते हुए स्वयं का ऑफिस बनाने की संभावनाएं देख रहे है ताकि इंदौर के लोगों को अधिक नौकरियां दे सकें.


