- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्पिन-ऑफ में शाहीर शेख निभायेंगे मेल लीड का किरदार
स्टारप्लस पर लंबे समय से प्रसारित हो रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्पिन-ऑफ में मेल लीड की भूमिका कौन निभायेगा, इसे लेकर कई हफ्तों से अटकलों का दौर जारी है। इस शो के निर्माताओं ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि बहुमुखी प्रतिभा संपन्न अभिनेता शाहीर शेख इस शो में प्रमुख पुरूष किरदार को निभाते दिखाई देंगे।
टेलीविजन के हैंडसम अभिनेता शाहीर शेख, जोकि किसी भी भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं, स्टारप्लस के इस नये शो के साथ एक नये सफर की शुरूआत करने के लिये तैयार हैं।
प्रोड्यूसर राजन शाही ने पुष्टि की है कि, ”हम मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन-ऑफ पर काम कर रहे हैं। इस शो ने हाल ही में अपने 10 सालों का सफर पूरा किया है। स्पिन-ऑफ में मेल लीड की भूमिका निभाने के लिये शाहीर शेख को साइन किया है और वे एक डायनैमिक कैरेक्टर में नजर आयेंगे, जोकि उनकी पहले की भूमिकाओं से पूरी तरह से अलग है।”
शाहीर शेख ने इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया पर करते हुए बताया कि, ”मुझे नहीं पता कि मैं इस किरदार के लिये अच्छी च्वॉइस हूं या नहीं, लेकिन मैं अपनी तरफ से इस भूमिका को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।”
प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को स्टारप्लस के ‘ये रिश्ता का क्या कहलाता है’ के स्पिन-ऑफ के साथ छोटे पर्दे पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजन शाही और शाहीर शेख निश्चित रूप से दर्शकों को चौंकायेंगे और उनके लिये इस शो को देखना मजेदार बनायेंगे।


