- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़िल्म ’83 में साकिब पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाने के लिए तैयार!
कबीर खान की ’83 में अभिनेता साकिब सलीम पर्दे पर पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का जादू फिर से बिखरते हुए नज़र आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि, साकिब सलीम अपने युवा दिनों के दौरान दिल्ली के एक राज्य स्तरीय क्रिकेटर रह चुके है, और अब स्क्रीन पर साकिब के क्रिकेट कौशल को देखना रोमांचक होगा।
मोहिंदर अमरनाथ जिन्होंने 83 में टीम इंडिया की विश्व कप जीत में एक बड़ी भूमिका निभाई थी, वह टीम के उप-कप्तान भी थे और पसंदीदा वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके मोहिंदर सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ़ द मैच भी रह चुके है।
पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ तीन विकेट लेकर विश्व कप के फाइनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे, और बाद में आखिरी विकेट लेने के साथ माइकल होल्डिंग को छह रन के साथ मैदान से बाहर कर दिया था। टीम के उप-कप्तान के रूप में, अमरनाथ ने कपिल देव के साथ कप पकड़ कर भारत का सिर गर्व से ऊपर कर दिया था।
साल 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
इस यादगार जीत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक ख़ासा उत्साहित है। इससे पहले, निर्माताओं ने 83 में विश्व कप उठाने वाली पूरी पूर्व टीम के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी।
कबीर खान द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स फिल्म में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण जीत में से एक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फिल्माया जाएगा और अगले साल की शुरुआत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई थी, 1983 के विश्व कप ने क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में एक गहरी छाप छोड़ दी थी।
जबकि रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, वही मेन इन ब्लू टीम के रूप में फिल्म में एक शक्तिशाली कलाकारों की टुकड़ी देखने मिलेगी, जिसमें बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, कृष्णमाचार्य श्रीकांत के रूप में जिवा और प्रबंधक पीआर मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी नज़र आएंगे और ताहिर भसीन और साकिब सलीम ने भी इस टीम में अपनी जगह बना ली है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित, विष्णु इंदुरी और कबीर खान की फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।


