- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
‘राधाकृष्ण’ शो के साथ शक्ति कपूर करेंगे अपने टीवी फिक्शन की शुरुआत
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो अपने अपने आने वाले नए ट्रैक ‘कृष्णअर्जुन गाथा’ के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार है। इस नए ट्रैक के ऑन-एयर आने के साथ ही दर्शक इसमें कई नए किरदारों के प्रवेश के साक्षी बनेंगे।
खबर यह भी है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर, जिन्हें उनके अद्भुद और असाधारण भूमिकाओं के लिए सराहा गया है, वह जल्द ही शकुनी का किरदार इस शो में निभाने वाले हैं।
ख़बरों के अनुसार प्रसिद्ध स्टार शक्ति कपूर प्रमुख रूप से इस आने वाले ट्रैक की शुरुआत में नज़र आएँगे। जहाँ महाभारत के अध्याय की शुरुआत हो रही है। शकुनि का किरदार महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है।
अपनी बॉलीवुड यात्रा में उन्होंने कई विभिन्न किरदारों को निभाया जहाँ उनके परफॉर्मेंस को देख दर्शकों ने खूब प्रसंशा की।
क्या छोटे पर्दे पर शकुनी के रूप में प्रसिद्ध स्टार को देखना रोमांचक नहीं होगा …?


