- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
इंदौर, 15 जुलाई 2026: भारत की प्रमुख सोलर पंप निर्माता कंपनी और देश के रिन्यूएबल एनर्जी व कृषि बदलाव में अहम भूमिका निभाने वाली शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड ने दुनिया के नंबर 1 एजेंटिक एआई सीआरएम*, सेल्सफोर्स (Salesforce) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है इस पार्टनरशिप के जरिए कंपनी अपनी एआई बेस्ड ग्रोथ स्ट्रैटेजी को और तेज़ करेगी। इससे शक्ति पंप्स एक स्मार्ट और डेटा आधारित एंटरप्राइज बनाएगी, जो किसानों के साथ बेहतर जुड़ाव, बिजनेस की तेज़ी और कंपनी की अगली ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।
यह पार्टनरशिप शक्ति पंप्स के उस विज़न में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसके तहत कंपनी एक प्रमुख सोलर पंप निर्माता से आगे बढ़कर एक व्यापक एग्री-टेक पार्टनर बनना चाहती है। एजेंटफ़ोर्स सेल्स, एजेंटफ़ोर्स सर्विस, एजेंटफ़ोर्स मार्केटिंग, कंज्यूमर गुड्स क्लाउड, फील्ड सर्विस के लिए सेल्सफोर्स, टैब्लो नेक्स्ट, एजेंटफ़ोर्स वाइब्स, और एजुकेशन के लिए एजेंटफ़ोर्स की मदद से कंपनी अपने ग्राहकों, डीलर्स और फील्ड ऑपरेशंस को एक ही एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म पर लाएगी। इससे पूरे डीलर नेटवर्क पर रियल टाइम विजिबिलिटी मिलेगी, इंस्टॉलेशन और आफ्टर सेल्स सर्विस अधिक आसान और व्यवस्थित होगी, किसानों तक उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड तरीके से पहुंच बनाई जा सकेगी और टीमों को तेज़, बेहतर और सही फैसले लेने के लिए डेटा आधारित इनसाइट्स मिलेंगे।
इस पहल से शक्ति पंप्स के बड़े डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और फील्ड टेक्नीशियन नेटवर्क की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मज़बूत होने की उम्मीद है। साथ ही बड़े स्तर पर किसानों के साथ पर्सनलाइज्ड तरीके से जुड़ना भी आसान होगा। एआई आधारित ऑटोमेशन, ओमनीचैनल कम्युनिकेशन, प्रेडिक्टिव इनसाइट्स और स्मार्ट फील्ड ऑपरेशंस को एक साथ जोड़कर कंपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, ग्राहकों को तेज़ और बेहतर सेवा देने तथा पूरे बिजनेस में बेहतर विजिबिलिटी हासिल करने का लक्ष्य रखती है। एजेंटफ़ोर्स 360 प्लेटफॉर्म पूरे एंटरप्राइज में एआई अपनाने और भविष्य में शक्ति पंप्स ग्रुप की दूसरी कंपनियों को एकीकृत करने के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
इस घोषणा पर अधिकारियों के कमेंट्स:
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश पाटीदार ने कहा, “हम भारत के किसानों के लिए एक व्यापक एग्री-टेक पार्टनर बनने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहे हैं। इस सफर में टेक्नोलॉजी और एआई हमारी ऑपरेशंस को बड़े स्तर पर बढ़ाने, डीलर्स के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने और पूरे इकोसिस्टम में लगातार बेहतर वैल्यू देने में अहम भूमिका निभाएंगे। सेल्सफोर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमें एजेंटिक क्षमताएं देती है, जिनकी मदद से हम अपनी सेल्स, सर्विस, मार्केटिंग और फील्ड ऑपरेशंस को एक ही स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर ला सकेंगे। यह सिर्फ शक्ति पंप्स के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे पूरे बिजनेस ग्रुप के लिए भी एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, क्योंकि हम एक पूरी तरह कनेक्टेड और भविष्य के लिए तैयार एंटरप्राइज बना रहे हैं।”
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर राजेश पोतदार ने कहा, “कृषि का भविष्य क्लीन एनर्जी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और डेटा आधारित फैसलों के साथ आगे बढ़ेगा। पिछले चार दशकों से शक्ति पंप्स सस्टेनेबल सिंचाई को बढ़ावा देने में अग्रणी रही है और आज हम इस सफर का अगला कदम उठा रहे हैं। सेल्सफोर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप एक ऐसे स्मार्ट एंटरप्राइज बनाने के हमारे विज़न को दर्शाती है, जो सिर्फ ऑपरेशनल एक्सीलेंस ही नहीं, बल्कि किसानों, पार्टनर्स और ग्रामीण समुदायों के लिए भी ज्यादा वैल्यू तैयार करे। हमें विश्वास है कि एआई भविष्य में कृषि को और अधिक मजबूत, उत्पादक और सस्टेनेबल बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा।”
सेल्सफोर्स इंडिया के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विनय भट ने कहा, “मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का भविष्य उन कंपनियों का होगा, जो एआई की मदद से स्मार्ट ऑपरेशंस और ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव तैयार करेंगी। इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और सस्टेनेबल कृषि में इनोवेशन की मजबूत विरासत के साथ शक्ति पंप्स इस बदलाव का नेतृत्व करने की बेहतर स्थिति में है। सेल्सफोर्स के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर डेटा, एआई, एप्लिकेशन और लोगों को एक साथ जोड़कर कंपनी एक स्मार्ट और एजेंटफोर्स एंटरप्राइज की मजबूत नींव रख रही है, जो किसानों, डीलर्स और पार्टनर्स सभी के लिए ज्यादा वैल्यू तैयार करेगा। कृषि क्षेत्र में नए इनोवेशन को आगे बढ़ाने और एआई के जरिए टिकाऊ ग्रोथ हासिल करने की इस यात्रा में शक्ति पंप्स के साथ पार्टनरशिप को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।”
आने वाले समय में शक्ति पंप्स, सेल्सफोर्स को अपने अन्य ग्रुप बिजनेस जैसे शक्ति एनर्जी सॉल्यूशंस, शक्ति इरिगेशन, शक्ति ईवी मोबिलिटी और शक्ति एजुकेशन ट्रस्ट में भी लागू करने की योजना बना रही है। एजेंटफोर्स और म्यूलसॉफ्ट के साथ मिलकर ये पहल एक ऐसा एकीकृत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो इनोवेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और लंबे समय तक टिकाऊ ग्रोथ को बढ़ावा देगा।


