- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शालीन मल्होत्रा ने बताया कैसे की ‘मेरे डैड की दुल्हन’ के ऋषि बर्मन के रोल की तैयारी
शालीन मल्होत्रा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन में भव्य एंट्री के लिए तैयार हैं। चैनल पर जल्द शुरू हो रहे नए एपिसोड्स में शालीन, वरुण बडोला (अंबर), श्वेता तिवारी (गुनीत) और अंजलि तत्रारी (निया) के साथ नजर आएंगे। यह एक्टर इस शो में निया के प्रेमी ऋषि बर्मन का रोल निभाएंगे।
इस शो में उनके आने से कहानी में बड़ा बदलाव आएगा। शालीन ने अब तक नए, गंभीर और संजीदा किस्म के रोल निभाए हैं। हालांकि इस शो में उनका किरदार उनके पिछले सभी किरदारों से अलग है।
‘मेरे डैड की दुल्हन’ में वो एक ऐसे बिजनेसमैन बने नजर आएंगे, जो स्वभाव से ही मनमोहक है। शालीन ने इससे पहले इस तरह का किरदार नहीं निभाया है, और इसलिए उन्हें इस नई चुनौती का इंतजार है। यह एक्टर ऋषि का रोल निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
इस रोल के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए शालीन ने कहा, “अपने पिछले शोज़ में मैंने अब तक डार्क, स्ट्राॅन्ग और इंटेंस किरदार निभाए हैं। यह रोल उन सभी किरदारों से काफी अलग है। मुझे पर्दे पर ऋषि का रोल निभाने का इंतजार है।
हालांकि इस किरदार में ढलने के लिए मैं अंजलि को वीडियो कॉल करता था और हम अपनी लाइन्स की रिहर्सल करते थे, अपने किरदारों के बीच संबंधों पर बातें करते थे और इसकी तैयारी करते थे। इससे हमें आपस में जुड़ने और एक दूसरे को अच्छी तरह जानने में मदद मिली।”
उन्होंने आगे बताया, “ऋषि के रोल में यंग दिखने के लिए मैंने अपना वजन भी कम किया है। अपने ज्यादातर पिछले किरदारों के लिए मुझे अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। हालांकि अब मैं काफी फिट और दुबला पतला हो गया हूं। लॉकडाउन के दौरान मैं स्ट्रिक्ट डाइट पर था और मैंने कड़ा वर्कआउट किया ताकि मैं इस किरदार की जरूरतों को पूरा कर सकूं। उम्मीद करता हूं मेरे फैंस मेरे नए रोल को पसंद करेंगे।”


