- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शमा सिकंदर ने बीएमसी कार्यकर्ताओं और कॉलेज के छात्रों के साथ स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की
खुबसूरत अभिनेत्री शमा सिकंदर ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं और इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अतीत में भी कई मौकों पर उन्होंने इसे साबित किया हैं। शमा सिकंदर ऐसी शख्स हैं जो अपनी हर बात अपर कायम रहती है। वह जो भी बोलती है वह करती भी है। वह लोगो को उसी बात का पालन करने की सीख देती है जिस बात का पालन उन्होंने खुद भी अपनी निजी जिंदगी किया हो। शमा ने हमेशा से ही स्वच्छता के बारे में अपने सकारात्मक विचारों को खुलकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है, और हम कह सकते है की वह स्वच्छ भारत अभियान के लिए सबसे उपयुक्त हस्तियों में से एक हैं।
तो आपको बता दे की शाम सिकंदर ने फिर से एक बार ऐसा काम किया है जो हम सब का दिल जीत लेगा। शमा सिकंदर ने एक सुंदर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का फैसला किया, जो स्वच्छता और उसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाता है। शमा मुंबई की विशेष पहल ”स्वच्छता ही सेवा” में शामिल हुईं, जहां उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपना योगदान देने के लिए कई युवा कॉलेज छात्रों और बीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ हाथ मिलाया। शमा ने उन सभी के साथ मिलकर मुंबई की सड़कों की सफाई की और अपनी उपस्थिति से सभी को इसके लिए प्रेरित किया। वह इस ऐसे महत्वपूर्ण कार्य का हिस्सा बनकर खुश होती हुई नजर आई।
इसी के बारे में, शमा ने कहा,
“ठीक है, साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व को किसी भी तरह से कम नहीं आंका जा सकता। मेरा दृढ़ विश्वास है कि पर्यावरणीय स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की स्वच्छ रहने की इच्छा से शुरू होती है। हर कोई स्वच्छता के महत्व के बारे में जानता है। इसके बारे में वर्षों से बात की जाती रही है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि इसके बारे में बात करने से ज्यादा, चीजों को साफ रखने के लिए लोगों के अंदर सही भावना और इच्छा को जगाना महत्वपूर्ण है। केवल तभी, हम उस विभाग में सफल हो सकते हैं। यही कारण है कि मैं हमेशा से जो कहती हूं उसे करने में विश्वास करती हूं। इसलिए, मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं अपने सभी साथी बीएमसी कार्यकर्ताओं और युवा छात्रों के साथ प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहूं और उनकी विचार प्रक्रिया को किसी भी तरह से प्रेरित कर सकूं। मुझे खुशी है कि मैंने इस पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी की और मैं प्रत्यक्ष रूप से इस अभियान का हिस्सा बन सकी और लोगों में जागरूकता फैलाने में वास्तव में वहां सड़कों पर जा सकी और काम कर सकी। मेरा मानना है कि जब बात स्वच्छता की आती है तो हम सही दिशा में जा रहे हैं।”


