- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शीन दास ने नितेश के लिए लाई घर की बनी मिठाई; कहा सबसे फनी को-स्टार हैं नितेश
मुंबई. बातचीत की पहल करने के लिए फूड से बेहतर और क्या हो सकता है? क्या रिश्ते बनाने के लिए साथ मिलकर खाना खाने से ज्यादा आसान कोई और तरीका है? यह कहने की जरूरत नहीं है कि फूड हमें जोड़ता है। लोग स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेते हुए ही आपस में सहकर्मी से अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियावाली मां के दो लीड एक्टर्स नितेश पांडे और शीन दास, जो क्रमशः हंसमुख और चीनू का रोल निभा रहे हैं, घर की बनी मिठाई का स्वाद लेते नजर आए, जिसे शीन की मां ने बनाया था। असल में दोनों ही एक्टर्स को मिठाई बहुत पसंद है और शूटिंग के दौरान दोनों शुद्ध देसी मिठाइयों का मजा लेते हैं।
इंडियावाली मां के सेट पर यह बात सभी जानते हैं कि शीन की मां एक बहुत अच्छी कुक हैं और बड़ी स्वादिष्ट बर्फी, रसमलाई, मूंग दाल के लड्डू और खीर बनाती हैं। ऐसे में नितेश को भी इन मिठाइयों का मजा लेने का मौका मिल जाता है और अब तो उन्हें मीठे पकवानों से एक खास लगाव हो गया है।
हालांकि ये दोनों कलाकार पहली बार साथ काम कर रहे हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री बहुत प्यारी लगती है। शीन दास नितेश पांडे की बहुत इज्जत करती हैं और उनके काम को पसंद करती हैं।
इस बारे में बताते हुए शीन दास ने कहा, “हम सभी नितेश सर को एक असाधारण एक्टर के रूप में जानते हैं। वो इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं, जिन्होंने समय-समय पर अपनी काबिलियत साबित की है। हालांकि बहुत-से लोग ये नहीं जानते कि नितेश बहुत ही फनी इंसान हैं। वो हमेशा विनम्र बने रहते हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें भी मेरी तरह मिठाइयां बहुत पसंद हैं।
हम दोनों मिलकर कुछ इस तरह से घर की बनी मिठाइयों का लुत्फ उठाते हैं, मानो कल आएगा ही नहीं। मेरी मां भी नितेश सर की फैन हैं और जब उन्हें पता चला कि नितेश सर को मिठाइयां पसंद हैं, तो उन्होंने उनके लिए कुछ स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई। नितेश सर की कंपनी में जरा भी बोरियत नहीं होती। हम लोग इंडियावाली मां के सेट पर शूटिंग करते हुए बहुत मजे कर रहे हैं।”
दिलचस्प बात यह है कि शो की कहानी में भी इस समय हंसमुख और चीनू के बीच बढ़िया रिश्ते बनते दिखाए जा रहे हैं, जहां चीनू को ये नहीं पता कि हंसमुख, रोहन के पिता हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन दोनों के मिलने से रोहन और चीनू के बीच बात बनेगी या फिर इसका उल्टा असर होगा?


