- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नए शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने किया है नए साल का शानदार आगाज़
नया साल, नए शोज़- 2021 में भी शेमारू टीवी लेकर आया है मनोरंजन का महा ख़ज़ाना
नए साल का शानदार स्वागत करते हुए शेमारू टीवी ने नए शोज़ के रूप में दर्शकों को दिया है बेहतरीन तोहफ़ा।
टेलीविज़न इंडस्ट्री के बेहद पॉप्युलर शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने हिंदी भाषी दर्शकों को दिया है नए साल का उत्तम उपहार। शेमारू टीवी हर दिन कुछ नया और बेहतरीन लेकर आता है, ताकि दर्शकों का जीवन मनोरंजन के रंगों से सराबोर और हंसी-ख़ुशी की फुलझड़ियों से गुलज़ार रहे।
पौराणिक कथाओं से लेकर क्लासिक्स और ड्रामा तक हर तरह के शोज़ को लाकर शेमारू टीवी ने हमेशा अपने दर्शकों की भावनाओं का पूरा ख़्याल रखा है। मनोरंजन की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 2021 की शुरुआत में ही शेमारू टीवी लेकर आ रहा है बेहद पॉप्युलर शो- “;सुहानी सी एक लड़की”
लॉकडाउन के दौरान लॉन्च होनेवाले शेमारू टीवी चैनल ने अपने दर्शकों को कई अलग-अलग तरह के बेहतरीन शोज़ दिखाए हैं। इनका नया “;सुहानी सी एक लड़की” एक धारावाहिक है। इसकी कहानी, जहां दिलों को छू जाती है, वहीं कहानी में आनेवाले कई उतार-चढ़ाव दर्शकों को काफ़ी रोमांचित भी करते हैं। यह कहानी है, सुहानी श्रीवास्तव की, जो खुले विचारोंवाली, बेहद नरम दिल और दयालु लड़की है। सुहानी इलाहाबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार से है, वहीं उसकी बेस्ट फ्रेंड सौम्या मिश्रा, बेहद ख़ूबसूरत, पर थोड़ी घमंडी लड़की है।
कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है, जब इनकी ज़िंदगी में एंट्री होती है एक बेहद अमीर लड़के युवराज बिरला और उसके परिवार की। मन की सुंदरता की बजाय तन की सुंदरता को ज़्यादा तवज्जो देनेवाली हमारी सदियों पुरानी रूढ़िवादी सोच को बड़े ही ख़ूबसूरत ढंग से शो में पेश किया गया है। अक्सर लोग शारीरिक ख़ूबसूरती को इतना महत्त्व देते हैं कि उसके आगे उन्हें किसी व्यक्ति के मन की ख़ूबसूरती दिखाई नहीं देती। अपने समय में यह शो काफ़ी पॉप्युलर हुआ था, शेमारू टीवी अपने चहेते दर्शकों के लिए फिर वही दौर वापस लाना चाहता है।
इस ख़ास मौके पर हमने बात की शो की लीड ऐक्ट्रेस राजश्री रानी से। अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा,”;सुहानी सी एक लड़की मेरे लिए बहुत ही ख़ास शो रहा है और सुहानी का किरदार निभाने में मुझे काफ़ी मज़ा भी आया। मैं बहुत ख़ुश हूं कि शेमारू टीवी ने इसे अपने चैनल पर चलाने का फ़ैसला किया है।
शेमारू टीवी के ज़रिए बहुत से नए दर्शकों को मेरी अदायगी और एक बेहतरीन शो को देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। दर्शकों को शानदार कंटेंट मुहैया कराना सालों से शेमारू की परंपरा रही है, ऐसे में शेमारू परिवार से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। उम्मीद करती हूं कि मेरे दर्शकों को भी शो देखना उतना ही मज़ेदार लगेगा, जितना मुझे उसमें काम करते हुए लगा था”
एक नए दशक के साथ नए साल की शुरुआत हुई है, इसी के साथ शेमारू भी अपने दर्शकों और श्रोताओं की डिमांड्स को समझते हुए कई प्रादेशिक भाषाओं में भी नए-नए कंटेंट लेकर आ रहा है। अब तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने काफ़ी बेहतर परिणाम दिए हैं, ऐसे में यह समय की मांग भी है कि प्रादेशिक भाषाओं को आगे बढ़ाया जाए. आइए, शुरू करें नए साल का रोमांचक सफ़र शेमारू टीवी के साथ, जो हमारे हर दिन को बना रहे हैं और भी मनोरंजक, और भी मज़ेदार।


