- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शर्लिन चोपड़ा COVID-19 के दौरान लापरवाही से घूमते हुए लोगों को देख उग्र हो गईं , और कहा।
देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घरों तक ही सीमित है, और अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को घर के काम करते समय देखा जा सकता है। जहां कुछ को खाना पकाने में हाथ आजमाते देखा जा सकता है, वहीं कुछ घर की सफाई में व्यस्त हैं।
हालांकि, जिनके पास पालतू जानवर हैं, वे अपना समय का उपयोग अपने प्रिय पालतू पशुओं के साथ बिताने में व्यतीत कर रहे हैं। इसके अलावा कई अपना अधिकतम समय प्यारे दोस्तों के साथ बिता रहे है। जबकि हमारे कुछ सेलेब्स COVID-19 स्थिति से भ्रमित हैं। हम आजकल अक्सर लोगों को बाहर घूमते हुए देखते हैं जबकि अभी तक इस घातक बीमारी के लिए वैक्सीन नहीं आया है।
बॉलीवुड दिवा शर्लिन चोपड़ा ने इसी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ” जबकि हम में से ज्यादातर लोग इससे बचने के उपाए कर रहे हैं और सरकार द्वारा दी गई निर्देशित गाइड लाइन्स का अनुसरण कर रहे हैं। लेकिन अभी भी ऐसे कुछ लापरवाह लोग हैं जो लापरवाही करते ही जा रहे है। और भीड़ के बीच खुले में रहने के दौरान भी ना ही मास्क पहनते है और ना ही वे सुरक्षा उपायों का पालन करते है।”
इस स्थिति को हम कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, इसके बारे में उन्होंने आगे कहा “COVID -19 के बढ़ते फैलाव को रोकने के लिए, यह आवश्यक है कि हम एकजुट होकर और अपने मतभेदों से ऊपर उठकर ,महामारी से लड़ने में सरकार का सहयोग करें।”
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कई बॉलीवुड परियोजनाओं में काम किया है। लेकिन अब उन्होंने अपना बिज़नेस शुरू करने और एक शक्तिशाली बिज़नेस वीमेन बनने का फैसला किया है। उनका हाल ही आया ‘रेडशेर ‘ उच्च गुणवत्ता वाली लघु फिल्मों और वेब श्रृंखला के साथ ओटीटी मंच है जिसका निर्माण और लेखन और अभिनय शर्लिन चोपड़ा ने किया है।
इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा फिटनेस के लिए समर्पित अभिनेत्री है और समय समय पर अपना फिटनेस वर्कआउट वीडियो अपने प्रसंशको के लिए शेयर करती रहती है।


