- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शीज़ान मोहम्मद ने फिट रहने का निकाला देशी जुगाड़, अपने प्रसंशको से शेयर की यह तरकीब
चाइना के वुहान शहर से शुरू हुई एक बीमारी ने महामारी का विकराल रूप धारण कर लिया हैं , जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण राष्ट्रिय स्तर पर लॉक डाउन का ऐलान किया गया है , ताकि इस महामारी को रोका जा सके। लॉकडाउन के चलते स्कूल,कॉलेज, ऑफिसेस ,बाज़ारों और जिम को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है।
इस लॉक डाउन का असर हमारे मनोरंजत जगत में खासा पड़ा है। फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग को रोक दिया गया है, और फिल्म रिलीज की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन इसका असर हमारे मनोरंजन जगत के सितारों के फिटनेस पर नहीं पड़ा है। वे सभी किसी न किसी तरह से अलग अलग तरीको से अपने आप को फिट रख रहे है। साथ ही वे सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को यह भी बता रहे है कि लॉक डाउन के दौरान घर पर ही कैसे फिट रहा जा सकता है।
टेलीविज़न का जाना माना नाम एक्टर शीज़ान मोहम्मद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते है ,एक हेल्दी और अनुशासनपूर्ण दिनचर्या का पालन करते है। ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह सके। देश भर में जिम के बंद होने के कारण शीज़ान ने अपने प्रसंशको के लिए कसरत करने का एक देशी तरीका खोज निकाला है, जिसे अगर हम फिट रहने का जुगाड़ कहेंगे तो गलत नहीं होगा।
शीज़ान ने हाल ही अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट में अपने प्रसंशको के लिए पोस्ट शेयर किया है जिसमें हम देख सकते है कि किस तरह थोड़ा जुगाड़ करके घर में ही फिट रहा जा सकता है। उन्होंने वीडियो में एक बैग लिया है जिसके अंदर घर में उपलब्ध चीज़े जैसे एक एक किलो के 4 दूध के पैकेट और 5 किलो का आटा पैकेट लिया , जिससे वह बाइसेप्स के वर्कआउट में उपयोग कर सके। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।
अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार ‘तारा फ्रॉम सतारा ’में अर्जुन के रूप में देखा गया था। अभी वे ‘नज़र 2 ’में अप्पू की भूमिका निभा रहे हैं। नज़र 2 में उनका करैक्टर बहुत ही चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार है। देर रात के स्लॉट में प्रसारित होने के बावजूद सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है। शीज़ान ने थोड़े समय में ही टीवी करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने सोनी टीवी के ‘पृथ्वी वल्लभ’ में युवराज भोज के रूप में अपने प्रदर्शन से ख्याति अर्जित की। उन्होंने जोधा अख़बार, चंद्र नंदिनी, सिल सिला प्यार का, एक थी रानी एक था रावण जैसे शो में अपने अभिनय से अभी को अपनी ओर आकर्षित किया।


