- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शिव नारायण ज्वैलर्स ने 8 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® जीत कर इतिहास रचा
प्रतिष्ठित ज्वैलर शिव नारायण ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के शीर्ष विरासत ज्वैलर्स ने 8 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® जीत कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है तथा भारत के प्रतिष्ठित ज्वैलर के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखा है। इस महत्वपूर्ण अवसर यादगार बनाने तथा शिव नारायण की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए हैदराबाद के ताज फालकनुमा पैलेस में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की फैशन आइकन, दिशा पटानी (एमएस धोनीः अनटोल्ड स्टोरी फेम) सहित सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थिति रहीं, जो शिव नारायण के हाई ज्वैलरी पीसेज में सजी रैंप पर ले गए। शाम का एक और मुख्य आकर्षण एक्सपीरियन्टल जोन था, जो रिकॉर्ड-ब्रेकिंग गहने दिखाने वाला आकर्षक अनुभव पेश कर रहा था।
चार रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कृतियों में से पहला गणेश पेंडेंट था, जो 1011.150 ग्राम पर सबसे भारी पेंडेंट के लिए शीर्षक था, और एक पेंडेंट पर 11,472 हीरों को जड़ा गया था। इस सावधानीपूर्वक दस्तकारी वाले ज्वैल की अवधारणा और बनाने के लिए साढ़े छह महीने का समय लगा। शिव नारायण ज्वैलर्स ने इसे बना कर अपनी ही पूर्व कृति राम दरबार पेंडेंट के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस शानदार पीस ने सबसे भारी पेंडेंट के लिए खिताब हासिल किया, जिसका प्रभावशाली वजन 1681.820 ग्राम था, और इस पेंडेंट पर चौंका देने वाले सबसे अधिक 54,666 हीरे सेट किए गए थे।
शिव नारायण ज्वैलर्स, ब्राण्ड की तीसरी उत्कृष्ट पुरस्कार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® विजेता कृति थी सतलड़ा नेकलेस। इस सतलड़ा नेकलेस में 315 एमरल्ड (पन्ना) और 1971 फाइन डायमण्ड जडे़ गए थे। इस नेकलेस पर सबसे अधिक पन्ना और सेट किए गये हीरे अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस अकेले नेकलेस पर रत्नों की सोर्सिग में चार साल का समय लगा वहीं इसे बनाने में चार महीने लगे।
नई उचाइंया कायम करने वाली शिव नारायण ज्वैलर्स की इस कृति का मैग्निफाइंग ग्लास में 108,346 अमेरिकन डॉलर मूल्य आकां गया जो कि अपने स्तर पर सर्वाधिक मूल्य माना गया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, शिव नारायण ज्वैलर्स के प्रबन्ध निदेशक श्री तुषार अग्रवाल ने कहा, हम वास्तव में 8 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® जीत कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होने आगे कहा यह माइल स्टोन न केवल हमारे उद्योग के लिए एक जबरदस्त उन्नति का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर हमारी टीम के समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून को भी स्वीकार करता है।
8 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय ज्वैलर के रूप में, शिव नारायण ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने उद्योग के बेहतरीन में से एक के रूप में अपनी जगह को मजबूत किया है।


