- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शोएब ढेबर, स्नेहा गुप्ता और स्टार बॉय एलओसी का नया गाना “नाच बसंती” 20 जनवरी को होगा रिलीज़
शोएब ढेबर वर्तमान में युवाओं के लिए मिसाल हैं। वे इंटरनेट पर हमेशा कुछ अच्छे गाने के जनता को एंटरटेन करने के लिए तत्पर रहते हैं। शोएब फिर एक बार अपना नया म्यूजिक वीडियो “नाच बसंती” लेकर आ रहे हैं यह गाना 20 जनवरी रिलीज़ होगा। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस स्नेहा गुप्ता और सिंगर स्टार बॉय एलओसी भी नज़र आएंगे। उनके फैंस इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इसे नेक्सस रिकॉर्ड्स द्वारा द बकेटलिस्ट फिल्म के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। इसका निर्देशन फैसल मिया फोटुवाले ने किया है। स्टार बॉय एलओसी ने की मधुर आवाज इस गाने में चार चाँद लगाने वाली है और संगीत जीएसकिल्स ने दिया है। गाने मे शोएब और स्नेहा की जोड़ी के साथ अक्षय जैन की कोरिओग्राफी का शानदार प्रदर्शन देखने मिलेगा।
स्नेहा कहती हैं, “जब यह प्रोजेक्ट मेरे पास आया, तो मैंने एक पल में ही हाँ कर दी। इस गाने में पुराने जमाने के प्यार का आकर्षण है जो आज की युवा पीढ़ी को काफी पसंद आने वाला है। इसकी शूटिंग हमने बहुत खूबसूरत जगहों में की है। इसके रिलीज़ से पहले ही यह गाना बहुत सुर्खियां बटोर चूका है। पूरी टीम की मेहनत और फैसल मिया फोटूवाले का निर्देशन नाच बसंती गाने को नयी उचाईयों पर लेकर जायगा। अपने इस नए गाने के लिए मै बहुत उत्साहित हूँ और आशा करती हूँ आप सब भी इसे भरपूर प्यार देंगे।
शोएब कहते हैं, “मैं नाच बसंती गाने के रिलीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह गाना अन्य गीतों से काफी अलग है इसमें ओल्ड रोमांस के साथ नई जनरेशन की पसंद का ख्याल रखा गया है। यह ओल्ड एन्ड न्यू का मिश्रण काफी आकर्षक है और लोग इसे निश्चित रूप से पसंद करेंगे। मैं हर प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया करने की कोशिश करता हूँ, क्योकि दर्शकों का गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन ही मेरा लक्ष्य है। नाच बसंती के लिए सभी निर्माताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ।


