- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तापसी पन्नू अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म “रश्मि रॉकेट” की शूटिंग इस नवंबर में होगी शुरू!
कच्छ के नमक पान में शुरुआत करते हुए, रश्मि रॉकेट एक गाँव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे ऊपर वाले ने तेज़ी से दौड़ने के वरदान से नवाज़ा है। वह एक अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है और इसीलिए गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं।
जब उसे अपनी प्रतिभा को प्रोफेशनल रूप से प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, तो वह इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देती, केवल यह महसूस करने के लिए कि फिनिश लाइन की दौड़ कई बाधाओं से लैस है और एक एथलेटिक प्रतियोगिता की तरह नज़र आने वाली यह रेस उसके लिए सम्मान, आदर और यहां तक कि उसकी पहचान के लिए एक व्यक्तिगत लड़ाई में बदल जाती है।
“रश्मि रॉकेट” नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखीत है। यह फिल्म आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित की जाएगी जिन्होंने कारवां का निर्देशन किया था।
निर्देशक आकर्ष खुराना कहते हैं,”जब महामारी की शुरुआत हुई तब हम सभी शूटिंग के लिए तैयार थे। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं। मेरी टीम और मैं इस सफ़र को शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक शानदार कहानी है जिसे मैं बताने के लिए उत्साहित हूं।”
तापसी पन्नू ने साझा किया “मैं इस प्रॉजेक्ट में बहुत शुरुआती चरण से शामिल हूं और इसीलिए यह बेहद स्पेशल है। महामारी से ठीक पहले, मैं एक स्प्रिंटर के किरदार में ढलने के लिए 3 महीने से ट्रेनिंग ले रही थी। यह एक लंबा ब्रेक हो गया है लेकिन इसके विषय के कारण एक बार फिर शुरुआत से सफ़र शुरू करने के लिए उत्साहित हूँ जिसकी शुरुआत ट्रेनिंग से होगी।”
तापसी के साथ फिल्म में एक्सट्रैक्शन फेम प्रियांशु पेंथुली प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी।
“रश्मि रॉकेट उन परीक्षण और संघर्ष की कहानी है जिसे कई महिला एथलीट द्वारा अपने सफ़र के दौरान सामना किया जाता हैं, साथ ही प्रत्येक द्वारा अपनी मंज़िल को चुनने की लगन को दर्शाया जाएगा… एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभाने के लिए तापसी से बेहतर कोई कलाकार नहीं हो सकता। लॉकडाउन के बाद हम आरएसवीपी के साथ शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित हैं”, रोनी स्क्रूवाला कहते हैं।
देव डी, लुटेरा, क्वीन, केदारनाथ जैसी फिल्मों में संगीत देने के लिए प्रसिद्ध संगीत कलाकार अमित त्रिवेदी अब रश्मि रॉकेट में अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
“रश्मि रॉकेट की अविनाशी भावना इसके पीछे खड़ी टीम द्वारा परिलक्षित होती है। दर्शक इस तरह की प्रेरणादायक कहानियां देखन के योग्य है और इसलिए शो को चलते रहना चाहिए।”,मैंगो पीपल मीडिया नेटवर्क की प्रांजल खंडाड़िया ने साझा किया।
नेहा आनंद और प्रांजल खंडाड़िया के साथ रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘रश्मि रॉकेट’ 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
https://mobile.twitter.com/RSVPMovies/status/1296696075034664960


