- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
श्रद्धा कपूर को साइना नेहवाल बायोपिक की शूटिंग के पहले दिन मिला दिल छू लेने वाला एक पत्र!
श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल बायोपिक के “महूर्त” शॉट पर निर्माताओं से मिले पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
लेटर में लिखा था,”Our Dear daughter Shraddha (Means faith) साईं को याद करते हुए हम तुम्हारा नाम… (Saina) रखते हैं.. Let this journey be the most memorable for you…Dearest Baccha
-We Love you”
अभिनेत्री ने मुम्बई के मड़ आइलैंड में फ़िल्म के पहले शेड्युल की शूटिंग शुरू कर दी है। श्रद्धा ने निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अमोल गुप्ते के साथ इस बायोपिक के पहले महूर्त क्लेप को तस्वीर में कैद कर लिया है।
इस मौके पर साइना नेहवाल के माता-पिता अपनी इस रील लाइफ बेटी को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे। साथ ही निर्माता भूषण कुमार, विनोद भानुशली और निदेशक अमोल गुप्ते के साथ मिलकर श्रद्धा फ़िल्म के पहले ऑन लोकेशन के शुभारंभ पर मीडिया से बातचीत करते हुए भी नज़र आये।
यह साल श्रद्धा कपूर के लोई काफ़ी व्यस्त रहा है जहाँ एक के बाद एक अभिनेत्री की स्त्री और बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा, साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी करने के साथ-साथ अभिनेत्री साहो की शूटिंग में व्यस्त है।
साइना नेहवाल की बायोपिक घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धा कपूर लंबे समय से इस बायोपिक पर काम कर रही है और इस किरदार से जुड़ी हर चीज़ पर बारीकी से ध्यान दे रही है।
बैडमिंटन खिलाड़ी के तरीके को समझने के लिए अभिनेत्री ने कई बार साइना नेहवाल से मुलाक़ात की है ताकि उन्हें अपने किरदार को निभाने में आसानी हो सके।
भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित ‘साइना नेहवाल बायोपिक’ की शूटिंग 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अमोले गुप्ते द्वारा निर्देशित इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका में नज़र आएंगी।


