- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
बागी 3 में श्रद्धा कपूर आएंगी नज़र
साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ के साथ दो साल बाद कर रही है वापसी!
“बागी 3 ” के निर्माताओं ने आखिरकार औपचारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
बागी की पहली कड़ी की अपार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दो साल बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएगी। पिछले साल, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने दूसरे अध्याय की रिलीज़ से पहले ही बागी 3 की घोषणा की थी।
2016 की एक्शन फ़िल्म के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ श्रद्धा कपूर की यह तीसरी फिल्म होगी। साथ ही, अभिनेत्री छिछोरे की शूटिंग भी कर रही है, जिसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा ही निर्मित किया गया है।
एक्शन फ्रेंचाइजी की प्रत्येक किस्त के साथ, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के संदर्भ में इस फ्रेंचाइजी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है।
उत्साहित श्रद्धा कपूर ने लिखा, “मैं बागी परिवार के साथ वापसी की बात से उत्साहित हूं। बागी का हिस्सा बनना मेरे लिए यादगार समय था और साजिद सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है, टाइगर के साथ दूसरी और अहमद सर के साथ पहली फ़िल्म है। स्क्रिप्ट अद्भुत है और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। ”
तमाम अटकलों के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, ”बागी की पूरी टीम श्रद्धा कपूर की वापसी से बेहद खुश है। टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी को बागी में बेहद पसंद किया गया था और मुझे यकीन है कि फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसक भी उतने ही उत्साहित होंगे जितने हम उन्हें एक साथ वापस ला कर हैं। ”
हाल ही में निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ “बागी 3” की आधिकारिक घोषणा की थी जिसने फ़िल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है और अब फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया गया है जो टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे में प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फ़िल्म बागी 3 के साथ बी टाउन की हिट तिकड़ी यानी साजिद नाडियाडवाला-टाइगर श्रॉफ-अहमद खान एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, बागी 3 फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म “बागी 3” 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी।


