- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
मेरे डैड की दुल्हन के लिए श्वेता तिवारी ने लगाई ऑनलाइन ज़ुंबा क्लास!
टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक श्वेता तिवारी इस समय सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत सिक्का के रोल में दर्शकों का दिल जीत रही हैं, जिसमें उनके साथ वरुण बडोला भी अंबर शर्मा का रोल निभा रहे हैं।
गुनीत और अंबर के स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और उनकी यही केमिस्ट्री दर्शकों को इस शो से बांधे हुए है। शो के वर्तमान ट्रैक में गुनीत को जब पता चलता है कि अंबर ही नो ड्रामा प्लीज़ हैं तो वो अंबर से नाराज हो जाती हैं और वो अंबर को माफ करने के मूड में नहीं है।
गुनीत अंबर का घर भी छोड़ चुकी हैं और अब वो उनके साथ नहीं रहती हैं। वैसे, इस शो की शुरुआत से ही गुनीत को एक मजबूत औरत के रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने खुद अपना और अपनी मां का ख्याल रखा है। इसके अलावा उन्हें अपनी फिटनेस के प्रति भी जागरूक दिखाया गया है।
लॉकडाउन के दौरान भी गुनीत अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करना चाहती और इसलिए उन्होंने ऑनलाइन ज़ुंबा क्लासेस लगा ली है। इस रोल के लिए श्वेता ने भी ज़ुंबा की ट्रेनिंग लेने का फैसला किया है। इस समय वो ऑनलाइन ज़ुंबा सेशन्स ले रही हैं और स्क्रीन पर अपने स्टेप्स सही करने के लिए काफी प्रैक्टिस भी कर रही हैं।
अपने काम के प्रति हमेशा से गंभीर रहीं श्वेता बताती हैं- हालांकि मुझे डांस पसंद है और मुझे मेरे डांसिंग टैलेंट के लिए तारीफें मिलती रही हैं, लेकिन मैंने कभी भी ज़ुंबा के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है। अब मुझे इस शो में ज़ुंबा करते हुए नजर आना है, इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहूंगी।
इसके लिए मैं ट्रेनर से ऑनलाइन ज़ुंबा सीख रही हूं। मेरे किरदार गुनीत के लिए भी ज़ुंबा तनाव दूर करने का एक प्रभावी जरिया है। इस समय उसने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में वर्कआउट करना और फिट रहना ही सबसे अच्छा होता है।
श्वेता आगे बताती हैं, न सिर्फ मैं ज़ुंबा सीख रही हूं बल्कि पलक भी मुझसे यह सीखती है क्योंकि उसका मानना है कि यह एक्सरसाइज़ का एक बहुत ही बढ़िया तरीका है, साथ ही यह मस्ती भरा भी है।
इससे मुझे मेरे डैड की दुल्हन में अपने रोल में परफेक्शन लाने में मदद मिलती है और मैं अपना मूड भी हल्का-फुल्का और खुश रख पाती हूं। इसके अलावा ज़ुंबा के काफी शारीरिक फायदे भी हैं।


