- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
श्याम स्टील ने अपना नया टीवीसी कैम्पेन शुरू किया जिसके सितारे हैं विजय देवरुकोंडा
श्याम स्टील का उद्देश्य इस कैम्पेन के माध्यम से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिटेल ऑपरेशंस का विस्तार और सुधार करना तथा दक्षिण के बाज़ार में लोकल कनेक्ट बनाना है।
राष्ट्रीय, 2023: प्राइमरी टीएमटी बार्स के प्रमुख उत्पादकों और निर्माताओं में से एक श्याम स्टील ने सेलिब्रिटी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपना नया डिजिटल कैम्पेन शुरू किया। विजय को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाजार में ब्रांड के चेहरे के रूप में साइन किया गया है ताकि लोकल कनेक्ट स्थापित हो और ब्रांड बेहतर ढंग से अपनी पैठ बना सके । इस कैम्पेन को इग्निशन फिल्म्स के रेंसिल डिसिल्वा और पार्थो सरकार ने लिखा और निर्देशित किया है।
भावनाओं और रिश्तों के इर्द-गिर्द बुने गए इस कैम्पेन के माध्यम से श्याम स्टील शक्ति और लचीलेपन के महत्त्व को दिखाता है और इस संदेश को रेखांकित करता है कि रिश्तों को मजबूत रखने के लिए लचीला दृष्टिकोण आवश्यक है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाजारों में स्टील सेक्टर क्षेत्र के विकास की काफी संभावनाएं हैं और श्याम स्टील का लक्ष्य इस पूरे क्षेत्र में अग्रणी बनना है।
इस टीवीसी कैम्पेन के लॉन्च पर श्री ललित बेरीवाला, निदेशक, श्याम स्टील कहते हैं , “यह डिजिटल फिल्म हमारे ब्रांड की सोच को विजय के चार्म, उनकी कड़ी मेहनत, और फ्लेग्ज़िबिलिटी के गुणों के साथ एक प्रगतिशील और अखंड राष्ट्र के रूप में हमारी यात्रा को दिखाती है । यह कैम्पेन ब्रांड को दक्षिण के बाज़ारों में अपनी टारगेट ऑडियंस के साथ मजबूत कनेक्शन बनाने में मदद करेगा।”
कैम्पेन के लेखक और निदेशक, श्री रेंसिल डिसिल्वा कहते हैं: “ एक ऐसी दुनिया में जहां रिश्ते लगातार नाजुक होते जा रहे हैं और तनाव में हैं , श्याम स्टील का नया कैम्पेन एक अनूठी इनसाईट देता है : रिश्ते तब मजबूत होते हैं जब वे फ्लेग्ज़िबल होते हैं। यही है श्याम स्टील टीएमटी सरिये की असली ताकत। और यही इनसाईट इस कैम्पेन का आधार है।”
विजय देवरकोंडा भारतीय फिल्म उद्योग में दर्शकों के दिल की धड़कन हैं और दक्षिण भारत में उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी अपार प्रतिभा और विनम्र स्वभाव ने उनके फैन बेस में भारी वृद्धि की है और लोग उनके व्यक्तित्व से दिल से जुड़े हैं । इस कैम्पेन को श्याम स्टील के लिए प्रमुख बाज़ारों को टारगेट करते हुए टेलीविजन, सिनेमा ,सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, और अन्य सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से जोर-शोर से प्रचारित किया जाएगा।
5000 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार के साथ श्याम स्टील अब एक स्टेडी एक्सपांशन मोड में है। कंपनी नए भारत के नवनिर्माण की एक अभिन्न भागीदार है , और वह 2030-31 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन के लक्ष्य की प्राप्ति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रांड विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ भी जुड़ा हुआ है, और सोनू सूद इसके बिल्ड इंडिया ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी ने हाल ही में ‘श्याम स्टील अपना घर’ ऐप भी लॉन्च किया है ताकि उपभोक्ता टीएमटी बार को बिना किसी परेशानी के खरीद सकें और उनके डीलर डिस्ट्रिब्यूटर नेटवर्क की बिक्री को बढ़ावा मिल सके।


