- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीरत कपूर ने किया खुलासा, लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में नींद की समस्याओं से जूझ रही थी
बॉलीवुड जगत को संभवत: पूरे covid -19 और उसके साथ राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन को 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। फिर भी मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी तरफ से पूरी तरह प्रयासरत है कि किस तरह उनके प्रसंशको का मनोरंजन किया जाए और महामारी के बारे मे जागरूक किया जा सकें।
लेकिन अगर बात की जाए हमारे फिल्म उद्योग की , तो उसमे एक ठहराव सा आ गया है। फिल्मो की शूटिंग रोक दी गई है ,रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसका नकारात्मक प्रभाव कुछ सेलिब्रिटी पर भी दिखता हुआ नज़र आया।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर अभी टॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। उन्होंने इस कठिन समय में वह कैसा महसूस कर रही है ,हमसे शेयर किया।
सीरत ने कहा “शुरुआत में मुझे नींद आने में दिक्कत हो रही थी ,क्योंकि मेरे सोने का समय पूरा चेंज हो गया था और ये ही बात मुझे अंदर से सता रही थी। । मुझे यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि मैं इस समस्या के कैसे बाहर निकलू। “
सीरत ने हमें आगे बताया कि ” धीरे-धीरे, उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को जाना,जिससे उन्हें अपनी नींद की समस्याओं को दूर करने में मदद मिली। इसके अलावा, इस लॉकडाउन ने उन्हें जीवन को और अधिक सरल तरीके से जीने के महत्व को समझाया।
मैंने जाना है कि हर सवाल का जवाब हमारे अंदर ही होता है। मैं आशा करती हूँ और भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए। तब तक के लिए हम महामारी का सामना मिलकर करेंगे और एक साथ कोविद -19 से मुकाबला करेंगे ”।
सीरत कपूर ने टॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जैसे “रन राजा रन” में भी काम किया है। भारतीय सिनेमा से अपनी शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में tigers (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
अब उन्हें फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


