- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स ने जारी किया फ़िल्म “फाइटर” का जबरदस्त टीजर!
सिद्धार्थ आनंद और मार्फ्लिक्स की एरियल एक्शन थ्रिलर, फाइटर की रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इससे पहले आज मेकर्स ने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म का पहला टीज़र जारी किया। एक्टर्स फाइटर पायलट के रूप में कहानी को जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देने के लिए तैयार हैं। रियल सुखोई इंडियन फाइटर प्लेन्स के साथ भारत के एयरबेस पर फिल्माई गई यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
सिद्धार्थ ने दर्शकों और उनके फैंस को 2023 की सबसे पॉपुलर फिल्म ‘पठान’ दी, जिसके बाद अब एरियल एक्शन फिल्मों की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने सभी की उम्मीदों को पार कर दिया है। टीजर में देखी जा रही एक्टर्स की फिटनेस और उनके बीच की कैमराडरी की प्रशंसा चारों ओर देखी जा सकती है।
सिद्धार्थ आनंद की नई फिल्म में एक नई ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए परफेक्ट फिट है।


