- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
सिद्धार्थ को मिली सबसे खास तारीफ! अजय आहूजा के मामा बोले- “एक झलक में लगा, अजय कहां से आ गया”
ऑपरेशन सफेद सागर’ के साथ सिद्धार्थ ने देशभक्ति से भरपूर एक दमदार कहानी पेश की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार बेहद गंभीर और प्रभावशाली तरीके से निभाया है। उनके अभिनय को दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के मामा से मिली तारीफ ने इसे और खास बना दिया है।
एक शो के दौरान अजय आहूजा के मामा ने कहा, “मैं एयर फोर्स से नहीं हूं, मैं एक आम नागरिक हूं। मैं अजय आहूजा का मामा हूं। सिद्धार्थ, जैसे ही मैंने टीजर देखा, एक झलक में मुझे लगा कि अजय कहां से आ गया! आज कपिल शो और नेटफ्लिक्स ने मेरे अजय को अमर कर दिया।”
सिद्धार्थ की मुख्य भूमिका वाली ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की कारगिल युद्ध में अहम भूमिका और उस मिशन की कहानी को दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। उनकी बहादुरी और बलिदान को आज भी याद किया जाता है और उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
ओनी सेन के निर्देशन में बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने क्रिएट किया है। इसे मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के संजय राउत्रे और सरिता पाटिल ने फील गुड फिल्म्स के महबूब पाल सिंह बराड़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।


